फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Has been holding driving license abroad for 20 years

Panipat News: 20 वर्ष से रहता है विदेश में बना दिया ड्राइविंग लाइसेंस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 03:07 AM IST
विज्ञापन
Has been holding driving license abroad for 20 years
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। विदेश में बैठे व्यक्ति का ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के मामले में थाना शहर पुलिस ने एसडीएम कार्यालय के लाइसेंस क्लर्क, ऑपरेटर, लाइसेंस जारीकर्ता और एक दलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी पर आरोप है कि 20 साल से विदेश में रहने वाले रेरकलां के एक व्यक्ति को पानीपत में सामने खड़ा दिखाकर उसका लाइसेंस जारी कर दिया। यही नहीं मेडिकल फिटनेस और ड्राइविंग स्कूल के दस्तावेज भी तैयार करा लिए थे। रेरकलां के एक व्यक्ति की शिकायत पर एसपी ने इस मामले की जांच कराई थी।

रेरकलां गांव के सुभाष चंद्र ने एसपी को शिकायत दी थी। उनका कहना था कि रेर कलां के सुभाष 20 साल से विदेश में रह रहे हैं। इसके बावजूद उनका ड्राइविंग लाइसेंस अगस्त 2024 में पानीपत एसडीएम कार्यालय से जारी हो गया था। उनका आरोप था कि कार्यालय में तैनात लाइसेंस क्लर्क अंकित ने दलालों के साथ मिलकर लर्निंग की फाइल तैयार की थी। फाइल में विदेश में बैठे व्यक्ति का मेडिकल भी लगाया था। जिसे एक डॉक्टर से सत्यापित होना दिखाया गया था। इसके साथ ही क्लर्क ने आरोपी की फोटो भी सामने खड़े व्यक्ति से सत्यापित होनी दिखाई थी। इसके बाद सभी दस्तावेजों को सत्यापित कर फाइल पर मुहर लगाकर ऑपरेटर रवि को दी थी। रवि ने भी फाइल को सही मानकर वापस कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed