फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryanvi Song Festival from 9th

Panipat News: हरियाणवी सांग महोत्सव नौ से

Fri, 27 Mar 2026 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 27 Mar 2026 03:35 AM IST
विज्ञापन
Haryanvi Song Festival from 9th
पानीपत। दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट पानीपत और हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में नौ से 12 अप्रैल को चार दिवसीय हरियाणवी सांग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में लड़कियों का सांग देखने वाला होगा। समीना दनोदा एंड पार्टी लड़कियों का सांग प्रस्तुत करेंगी। वहीं सोनू भगाना एंड पार्टी और सूर्य कवि दादा लख्मीचंद के सुपौत्र पंडित विष्णु दत्त कौशिक सांग का मंचन करेंगे।
विज्ञापन

दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट पानीपत के अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि चार दिवसीय सांग महोत्सव एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में आयोजित किया जाएगा। इसमें कला उपासक चेला नैना महंत का सानिध्य मिलेगा। अजीत सिंह अहलावत व प्रियंका अहलावत अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। संस्था की महिला संयोजिका सीमा हरियाणवी ने बताया कि हरियाणा कला परिषद रोहतक मंडल के निदेशक गजेंद्र फोगाट के मार्गदर्शन में सांग महोत्सव की तैयारी की जा रही हैं। महासचिव नरेंद्र गर्ग ने बताया कि सांग महोत्सव में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा और सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ,आरएसएस प्रांत प्रचारक प्रमुख राजेश गोयल और मेयर कोमल सैनी मुख्यातिथि होंगी। पानीपत भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेहा शर्मा, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. आरपी सैनी व एसडी पीजी कॉलेज के प्रधान दिनेश गोयल विशेष अ तिथि होंगे। सुप्रसिद्ध उद्योगपति मित्तल इंटरनेशनल के निदेशक सुरेंद्र मित्तल और ऑस्ट्रेलिया से नवीन मलिक हरियाणवी संगठन ऑस्ट्रेलिया,आठवां वचन फिल्म के निर्माता रामनिवास शर्मा गुरुगाम व उप जिला न्यायवादी कुलदीप ढुल अति विशिष्ट अतिथि होंगे। भाजपा नेत्री बेला भाटिया, ब्राह्मण सभा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश गौतम, पंडित राजेश शर्मा, संजीव कौशिक, समाजसेवी धर्मवीर पाढ़ा, एडवोकेट सुनील शर्मा व पीसीसी एकेडमी के निदेशक राजीव परुथी विशिष्ट अतिथि हाेंगे। इस अवसर पर पवन धीमान, दिनेश जून, सुरेश शर्मा, रामलाल भाटिया, उमेद पांचाल, मास्टर कंवरभान व पंडित धर्मवीर उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed