फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haryana: Police recovered Rs 3 and half lakh from the vehicle on UP border

Haryana: यूपी बॉर्डर पर पुलिस ने गाड़ी से बरामद किए 3.50 लाख रुपये, संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, किए जब्त

Wed, 17 Apr 2024 09:59 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली-पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सनौली-पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 17 Apr 2024 09:59 PM IST
सार

यमुना पुल बॉर्डर पर सनौली खुर्द थाना पुलिस ने गाड़ी से 3.50 लाख रुपये बरामद किए हैं। गाड़ी चालक रुपयों को लेकर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया है। पुलिस ने रुपये जब्त किए हैं। 

विज्ञापन
Haryana: Police recovered Rs 3 and half lakh from the vehicle on UP border
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में सनौली खुर्द थाना पुलिस ने यमुना पुल स्थित हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर लोकसभा चुनाव को लेकर की जा रही चेकिंग के दौरान एक गाड़ी से 3.50 लाख रुपये की राशि बरामद की है। कार चालक इन रुपयों को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने 3.50 लाख रुपये जब्त करके लोकसभा चुनाव के चलते डीसी द्वारा गठित की गई आयकर विभाग की टीम को सौंप दिए। लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान नेशनल हाईवे पर सनौली हरियाणा बॉर्डर पर हरियाणा से यूपी की ओर जाती एक कार से ये रकम जब्त की है।
विज्ञापन


सनौली हरियाणा यमुना बार्डर से लगते यूपी के शामली जिले में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत मतदान होना है। चुनाव में धन-बल का प्रयोग रोकने व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने के लिए सनौली हरियाणा यमुना बॉर्डर पर सनौली थाना पुलिस टीम हरियाणा से यूपी की ओर आते वाहनों की चेकिंग की तो सनौली बॉर्डर चेकिंग कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि कार चालक ने पुलिस को कहा कि उनकी पानीपत में फैक्टरी है और वह यह राशि अपनी लेबर की पेमेंट देने के लिए लेकर जा रहा था पर पुलिस उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हो पाई। इस बारे में सनौली खुर्द थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि यमुना पुल बॉर्डर पर एक गाड़ी से 3.50 लाख रुपये की राशि बरामद की गई है।


गाड़ी चालक इन रुपयों को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया और राशि को जब्त कर लिया गया है। इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर डीसी साहब द्वारा गठित की गई टीम को वह राशि सौंप दी गई है और वहीं टीम अब इस मामले में जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed