फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Haridwar road echoed with the cheers of Bol Bam...

Panipat News: बोल बम ... के जयकारों से गूंजा हरिद्वार मार्ग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 07:04 AM IST
विज्ञापन
Haridwar road echoed with the cheers of Bol Bam...
सनौली। सावन माह में कांवड़ियों की हरिद्वार मार्ग पर संख्या बढ़ती ही जा रही है। सनौली से पानीपत तक हरिद्वार मार्ग शिवमय हो चुका है। हरिद्वार-सनौली रोड पर बोल बम के जयकारे गूंज रहे हैं। कांवड़ लाने वालों में हर उम्र के महिला व पुरुष शामिल हैं। यमुना में स्नान कर हरियाणा व राजस्थान के शिवभक्त अपने गंतव्यों की ओर लौट रहे हैं। सुरक्षा को लेकर घाट पर पुख्ता इंतजाम कराए गए हैं।
विज्ञापन



हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर हरियाणा व राजस्थान के शिवभक्त कांवड़िये बडी संख्या में सनौली क्षेत्र से गुजर रहे हैं। सनौली हरियाणा-यूपी सीमा पर पड़ने वाली यमुना नदी के पास शिवभक्तों के जत्थे रुकते हैं। वे यहां यमुना नदी में स्नान कर मनोकामना करते हैं। इस दौरान शिवभक्तों के बोल बम, बम-बम भोले के जयकारों से यमुना घाट का वातावरण शिवमय बना जाता है। शिवभक्त कांवड़िये यमुना घाट पर कांवड़ मेले का लुत्फ उठा रहे हैं। वहीं सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन की ओर से यमुना घाट पर पुख्ता बंदोबस्त कराए गए हैं। यमुना में शिवभक्तों के स्नान के दौरान कोई भी अनहोनी न हो, इसलिए बैरिकेडिंग कराई गई है। इसके अलावा पीएसी के साथ ही स्थानीय निजी गोताखोर भी तैनात किए गए हैं। दूसरी ओर अधिकारी यमुना घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश देते नजर आते हैं। कांवड़ यात्रों को लेकर दोनों राज्यों की पुलिस बॉर्डर पर तैनात है।
विज्ञापन


बॉक्स

देशी घी के पकवानों का लगाया भंडारा

यमुना पुल के पास दिल्ली के सेवादारों ने अपनी कांवड़ियों के लिए ही बनाई गई धर्मशाला में विशेष तौर पर देसी घी से पकवान बनवाएं हैं। धर्मशाला के सेवादार सुरेश गोयल, मुकेश कुमार, महेश कुमार, बबलू ने बताया कि पिछले 30 सालों से लगातार कांवड़िये के लिए भंडारा लगाते आ रहे हैं। भंडारे में 70 सेवादारों के साथ शुद्ध देसी घी से पौष्टिक आहार बनाया जाता हैं। जिसमें कांवड़िये के लिए सेवा करके पुण्य कमा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed