फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Handloom trader who left home for Srinagar to collect payment missing

Panipat News: पेमेंट लेने के लिए घर से श्रीनगर पहुंचे हैंडलूम कारोबारी लापता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Handloom trader who left home for Srinagar to collect payment missing
पानीपत। थाना तहसील कैंप क्षेत्र के जवाहर नगर निवासी हैंडलूम कारोबारी 10 दिन से लापता हैं। कारोबारी एक व्यक्ति से साढ़े पांच लाख रुपये की पेमेंट लेने के लिए 31 जनवरी को श्रीनगर गए थे। एक फरवरी को अपनी मां को श्रीनगर से ही फोन कर इसकी सूचना दी थी लेकिन इसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हुआ। पुलिस ने मां की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर कारोबारी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जवाहर नगर की सरला रानी ने बताया कि उनके पति की मृत्यु हो चुकी है। राम अरोडा उनका इकलौता बेटा है और उनकी दो बेटियां है, जिनमें से एक की शादी हो चुकी है। राम अरोड़ा ने अपना हैंडलूम का कारोबार कर रखा है। उनका श्रीनगर में एक व्यक्ति से लेन-देन था, जिसकी करीब 5.64 लाख रुपये की पेमेंट फंसी हुई थी। 31 जनवरी को वह पेमेंट के सिलसिले में श्रीनगर गए थे। सरला देवी ने बताया कि एक फरवरी को को उनके पास फोन कर राम ने बताया कि वह श्रीनगर में पहुंच गया है, इसके बाद उससे कोई संपर्क नहीं हुआ है। 10 दिन से वह लगातार फोन पर संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन कोई संपर्क नहीं हो रहा है। परिजनों को आशंका है कि कहीं उन्हें साजिश के तहत को श्रीनगर नहीं बुलाया गया था। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना तहसील कैंप प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि कारोबारी की मां ने शिकायत देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। फिलहाल कारोबारी की तलाश कराई जा रही है, इसके लिए श्रीनगर पुलिस से भी संपर्क किया गया है। अभी तक उनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed