{"_id":"60a01d438ebc3e25fd715c82","slug":"guru-tegh-bahadur-sanjeevani-named-temporary-kovid-hospital-to-be-inaugurated-today-panipat-news-knl7006162","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु तेग बहादुर संजीवनी रखा गया अस्थायी कोविड अस्पताल का नाम, आज होगा उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु तेग बहादुर संजीवनी रखा गया अस्थायी कोविड अस्पताल का नाम, आज होगा उद्घाटन
विज्ञापन
प्रशासन ने नए कोविड अस्पताल का नाम गुरु तेग बहादुर संजीवनी कोविड अस्पताल रखा गया है। अस्पताल का उद्घाटन रविवार को सीएम मनोहर लाल और गृहमंत्री अनिल विज करेंगे। अस्पताल के एक ब्लॉक का काम लगभग पूरा हो चुका है। बेड टू बेड ऑक्सीजन सप्लाई का काम पूरा हो चुका है। बिजली की फिटिंग हो चुकी है। उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने भी शनिवार को एडीसी, सिविल सर्जन और एसडीएम के साथ अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर स्वास्थ्य विभाग की पांच एंबुलेंस रहेंगी। वहीं एसपी शंशाक कुमार सावन ने पुलिस की पांच एंबुलेंस को कोविड अस्पताल में तैनात करने के निर्देश दिए हैं। ये एंबुलेंस ट्रैफिक पुलिस के पास थीं, जोकि हादसे में घायल लोगों को अस्पतालों तक लेकर जाती थीं। रोडवेज की पांच मिनी बसों को एंबुलेंस में बदल दिया गया है। रिफाइनरी की ओर से भी दो एंबुलेंस मिल चुकी हैं। 25 डॉक्टरों और 150 पैरा मेडिकल कर्मचारी यहां पहुंच चुके हैं। डॉक्टरों ने पीएमओ डॉ. संजीव ग्रोवर को अपनी रिपोर्टिंग कर दी है। अस्पताल को सीसीटीवी कैमरों से लैस कर दिया गया है। इसका ट्रायल भी चुका है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई बैठक में उपायुक्त धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि यहां सोमवार से मरीजों की शिफ्टिंग शुरू होगी। लोगों से अपील है कि मास्क का प्रयोग जरूर करें। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें।
10 मिनट में लोगों की समस्या का होगा समाधान
उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों के निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति को अगर कोई परेशानी होती है तो परेशानी का संबंधित विभाग के अधिकारी 10 मिनट में समाधान करेंगे। सभी अधिकारी अस्पताल के संचालन में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन
10 मिनट में लोगों की समस्या का होगा समाधान
उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों के निर्देश दिया कि किसी भी व्यक्ति को अगर कोई परेशानी होती है तो परेशानी का संबंधित विभाग के अधिकारी 10 मिनट में समाधान करेंगे। सभी अधिकारी अस्पताल के संचालन में अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
विज्ञापन