फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gulab mostly stayed at the railway station

Panipat News: ज्यादातर रेलवे स्टेशन पर ही रहता था गुलाब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Gulab mostly stayed at the railway station
पानीपत। महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी ज्यादातर रेलवे स्टेशन के आस-पास ही रहता था और मजदूरी करता था। स्टेशन पर ही उसकी मुलाकात आरोपी शिवम से हुई थी। जांच में सामने आया था कि बाकी आरोपियों को गुलाब ही बुलाकर लाया था। जिस कारण अब अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस गुलाब से सख्ती से पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस ने दो आरोपियों शिवम और रेलवे कर्मचारी भजनलाल को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ में कई अहम खुलासे हुए थे। मुख्य आरोपी शिवम ने बताया कि था कि महिला के साथ गुलाब ने भी दुष्कर्म किया था। गुलाब के बारे में उसे ज्यादा जानकारी नहीं थी। बस इतना ही पता था कि वह सोनीपत का रहने वाला है। बाकी अन्य आरोपी भी गुलाब के ही संपर्क में होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस ने फुटेज के आधार आरोपी की पहचान कराई थी। साथ ही अलग-अलग टीमें उसकी गिरफ्तारी में जुट गई थीं। रेलवे स्टेशन के आस-पास लोगों से पूछताछ कर उसके बारे में अधिक जानकारी जुटाई। रविवार शाम को टीम ने कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन के आस-पास से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब एसआईटी अलग-अलग अन्य आरोपियों की जानकारी की जा रही है। जिससे जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed