फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ground sunken in grain market due to rain water

Panipat News: बरसाती पानी से अनाज मंडी में धंसी जमीन, तिरछे हुए बिजली के खंभे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Ground sunken in grain market due to rain water
पानीपत। बरसात की वजह से अनाज मंडी के 33 केवी सब स्टेशन के अंतर्गत बिजली खंभों के नीचे की जमीन धंस गई। जिससे खंभे तिरछे हो गए। इससे दो घंटे तक बिजली सप्लाई को रोकना पड़ा। यहां से 33 केवी सेक्टर 29 की सप्लाई को जोड़कर सप्लाई चालू की गई।
विज्ञापन

मामला मंगलवार रात का है। अनाज मंडी सब स्टेशन से अनाज मंडी एरिया, विकास नगर, किशनपुरा, शिव नगर, आजाद नगर, राज नगर का एरिया शामिल है। यहां रात करीब नौ बजे बिजली चली गई। इसकी रिपेयरिंग में करीब तीन घंटे लगे। जिसके बाद रात करीब 12 बजे बिजली को सेक्टर 29 सब स्टेशन से जोड़ कर चालू किया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद निगम अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। रात को ही रिपेयरिंग का काम करने के बाद सप्लाई को चालू किया गया। दूसरी ओर कच्चा काबड़ी फाटक राेड स्थित गंगाराम काॅलाेनी में भी मंगलवार रात करीब आठ बजे से लेकर सुबह करीब 11 बजे तक बिजली सप्लाई प्रभावित रही। रातभर लगे बिजली कट की वजह से लोग परेशान रहे। इसी तरह सेक्टर-25 में भी बिजली कट रहा। इस संबंध में बिजली निगम के एसई धर्म सुहाग का कहना है कि बिजली की कोई भी शिकायत आने पर टीम को तुंरत भेजकर ठीक करवाया जाता है। लोगों को निर्बाध बिजली सप्लाई देने के लिए निगम तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed