फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Got some relief from cold after sunshine

Panipat News: धूप निकलने के बाद मिली सर्दी से कुछ राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:14 PM IST
विज्ञापन
Got some relief from cold after sunshine
पानीपत। दो दिन की हल्की बारिश के बाद बुधवार को मौसम साफ रहा। सुबह धूप निकलने से अधिकतम तापमान बढ़ गया। यह 16 से 21 पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान एक साथ पांच डिग्री बढ़ने से लोगों को सर्दी से दिन के समय कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

वहीं न्यूनतम तापमान में किसी प्रकार का बदलाव नहीं देखा गया। सुबह व शाम के समय धुंध फिर से गहराने लगी है। मौसम विशेषज्ञों ने अगले दिनों में धुंध गहराने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आसमान हल्की धुंध से घिरा हुआ था। सुबह के समय दृश्यता अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। ऐसे में सुबह वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। इसके बाद सुबह ही मौसम साफ होने पर धूप निकल आई। आसमान में पूरा दिन धूप खिली रही। जिसके चलते अधिकतम तापमान पिछले दो दिन की अपेक्षा बढ़ गया। यह बुधवार को 21 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान कुछ बढ़ा था। इसके बाद बुधवार को इसमें और सुधार देखने को मिला। बुधवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शाम के समय फिर से धुंध छाने लगी। देर रात को आसमान में घनी धुंध छा गई। मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि वीरवार को धुंध और बढ़ सकती है। दिन के समय मौसम सामान्य रह सकता है। मौसम में इस तरह के बदलाव अगले कई दिन और देखने को मिलेंगे। शुक्रवार और शनिवार को फिर से बूंदाबांदी की संभावना बन रही है।

गेहूं के लिए फायदा ः ठंड बढ़ना गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि जिला में करीब 85 हजार हेक्टेयर में गेहूं की फसल है। इस समय फसल को सिंचाई की जरूरत है। बारिश से फसल को लाभ मिलेगा।

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद

25सीटीके06..महाकुंभ के लिए सामना को खाना करते संत व भाजपा कार्यकर्ता। संवाद- फोटो : jammu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed