फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gopashtami celebrated by feeding the cow mother

गोमाता को छप्पन भोग खिलाकर मनाई गोपाष्टमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Nov 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Gopashtami celebrated by feeding the cow mother
पानीपत। श्री राधा कृष्ण गोशाला सोसाइटी की ओर से मंगलवार को गोशाला में गोपाष्टमी पर्व का आयोजन किया गया। दिनभर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने गोमाता की पूजा करने के साथ-साथ हरा चारा एवं छप्पन भोग का भोग लगाया। परिसर में गोपाष्टमी का पर्व धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर गोशालाओं में जहां लोगों ने गोपूजा कर पुण्य कमाया गया और मंदिरों में प्रवचन कीर्तन के साथ भगवान कृष्ण के भजनों का श्रद्धालुओं ने आनंद लिया। ट्रस्ट के प्रधान राजीव जैन ने बताया कि कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी को गोपाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। गोमाता की निरंतर सेवा से मानव जीवन को मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर गोशाला परिसर में महिलाओं व बच्चों ने भी गौ मां की पूजा अर्चना कर फेरी ले आशीर्वाद लिया। इस मौके आंखों की जांच के शिविर में लोगों की जांच की गई और भंडारे का आयोजन किया गया। मिशन फ्लाइंग क्लब के सदस्यों एवं मिशन ग्रीन की टीम ने भी गोपाष्टमी मनाई। इस अवसर पर राजीव जैन, वीरेंद्र शर्मा, बलजीत मलिक, अतुल कंसल, लकी अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed