फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Goldsmith arrested for buying chain from snatchers

Panipat News: झपटमारों से खरीदी चेन, सुनार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Goldsmith arrested for buying chain from snatchers
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए-थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर 25 में महिला से सोने की चेन छिनने वाले झपटमारों से झपटी चेन खरीदने वाले आरोपी सुनार को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सतीश निवासी उत्तम नगर दिल्ली के रूप में हुई है।



सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि उनकी टीम ने झपटमारी की इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी वरुण उर्फ शेरू और विशाल उर्फ रिंकू निवासी सोनीपत को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की थी।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में महिला से झपटी सोने की चेन दिल्ली के उत्तम नगर निवासी सुनार सतीश को 38 हजार रुपये में बेचने बारे स्वीकारा था। आरोपियों ने झपटी चेन बेचकर हासिल की नगदी खाने पीने में खर्च कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया और आरोपी सुनार की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी सुनार सतीश ने चेन खरीदने बारे स्वीकारा। आरोपी ने उक्त सोने की चेन पिघला नए गहने बनाकर बेच दिए। शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी सुनार को न्यायालय में पेश किया जहां से उसकी बेल हो गई।



थाना चांदनी बाग पुलिस को सेक्टर 25 निवासी महिला मीरा देवी ने बताया था कि वह दो जुलाई को घर से दुकान पर सामान लेने के लिए पैदल जा रही थी। घर से थोड़ा आगे चलते ही पीछे से बाइक पर सवार होकर आए दो युवकों ने झपटा मारकर उसके गले से डेढ़ तोले की सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए। थाना चांदनी बाग में मीरा देवी की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed