फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Golden boy Neeraj Chopra celebrated Diwali in his native village.

Panipat News: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने पैतृक गांव में मनाई दिवाली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Golden boy Neeraj Chopra celebrated Diwali in his native village.
पानीपत। विश्व एथलेटिक्स और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने पैतृक गांव खंडरा में दिवाली मनाई। उन्होंने कुर्ते और पायजामे में खेतों में धान की फसल के बीच खड़े होकर हरियाणवी स्टाइल में फाेटो साझा किया है। इस दौरान गांव में उनको बधाई देने वालों का ताता लगा रहा।
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा एशियाई खेलों में शामिल होने के बाद दो दिन के लिए अपने पैतृक खंडरा गांव आए थे। वे इसके बाद अपनी प्रैक्टिस के लिए चले गए थे। इसके बाद वे दिवाली पर अपने गांव पहुंचे और परिवार व दोस्तों संग दिवाली मनाई। इससे पहले नीरज चोपड़ा खेतों में पहुंचे। उन्होंने धान की फसल के बीच पगडंडी में खड़े होकर कुर्ते पायजामे में फोटो कराया। उन्होंने कहा कि दिवाली खुशियों का त्योहार है। हम अपनी खुशियों को एक दूसरे के साथ साझा करनी चाहिए।
विज्ञापन


नीरज को बधाइयों का रहा सिलसिला
नीरज चोपड़ा को दिवाली पर शुभकामनाएं देने वालों का पूरा दिन ताता लगा रहा। अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के हरियाणा संयोजक डॉ. नवीन नैन भालसी ने नीरज चोपड़ा को दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि नीरज जेवलिन में देश का नाम रोशन करने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। वे युवाओं की पहली पसंद हैं और उनके रोल मॉडल हैं। नीरज चोपड़ा के पिता सतीश चोपड़ा और मां सुदेश चोपड़ा ने सबको दिवाली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि लोगों की प्रार्थना से उनका बेटा आज जेवलिन में देश का नाम चमका रहा है। चाचा भीम चोपड़ा ने कहा कि नीरज हर त्योहार अपने परिवार के साथ मनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed