{"_id":"69163e68119f21d8530db992","slug":"girls-staged-a-youth-village-panchayat-at-the-government-girls-school-panipat-news-c-244-1-pnp1007-147048-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: राजकीय कन्या स्कूल में छात्राओं ने किया युवा ग्राम पंचायत का मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: राजकीय कन्या स्कूल में छात्राओं ने किया युवा ग्राम पंचायत का मंचन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इसराना में छात्राओं ने खंड स्तरीय युवा ग्राम पंचायत का मंचन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुरेश सैनी और संयोजन राजनीति विज्ञान प्रवक्ता सत्यवान सिंह व इतिहास प्रवक्ता भगत सिंह ने किया।
मुख्यातिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनिता गर्ग रही। निर्णायक मंडल में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मच्छरौली से अनिल कुमार व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह से सत्यनारायण रहे। मंच संचालन डॉ. रविंद्र शर्मा ने किया। मुख्यातिथि अनिता गर्ग ने बताया कि छात्राओं ने ग्राम सभा व ग्राम पंचायत की कार्रवाई को प्रस्तुत करते हुए स्वास्थ्य संबंधी, प्रदूषण की समस्या संबंधी, महिलाओं पर हो रही अत्याचार संबंधी, बिजली की समस्या, किसानों द्वारा पराली जलाने से प्रदूषण की समस्या व गांव के विकास संबंधी अनेक सामाजिक, आर्थिक व राजनीतिक जीवंत मुद्दों को उठाया। ग्राम सभा के पंचों व सदस्यों ने अधिकतर मुद्दों को सर्वसम्मति से पास किया। भूतपूर्व सरपंच ने कई मामलों में विरोध किया। युवा ग्राम पंचायत कार्यक्रम में सरपंच की भूमिका कुमारी सोनी व ग्राम सचिव की भूमिका कुमारी मीनाक्षी ने निभाई। निर्णायक मंडली ने छात्राओं की प्रस्तुति ग्राम सभा व ग्राम पंचायत की कार्रवाई की प्रशंसा की और सरपंच का रोल निभा रही सोनी व एसडीओ की भूमिका में हिमांशी को बेस्ट वक्ता घोषित किया और कहा कि ग्राम पंचायत के मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों को स्व-शासन की जानकारी होती है तथा वह एक जागरूक इंसान बनते हैं। इस अवसर पर अजय शर्मा, राजेश कुमार, संजीव कुमार, सोमदत्त शर्मा, यशवीर सिंह, जगदीप सिंह, प्रीति देवी , सीमा रानी व विजय कुमार मौजूद रहे।