फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Girl who kidnapped contractor arrested from Panchkula

Panipat News: ठेकेदार का अपहरण कराने वाली युवती पंचकूला से काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Girl who kidnapped contractor arrested from Panchkula
पानीपत। प्रेम जाल में फंसाकर देहरादून के सिंचाई विभाग के ठेकेदार को पानीपत बुलाकर उसका अपहरण कराने व 20 लाख की फिरौती मांगने की आरोपी युवती को सीआईए टू ने शुक्रवार देर शाम पंचकूला से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

वह पंचकूला बस स्टैंड पर फरार होने की फिराक में खड़ी थी। इसी वक्त उसको पकड़ लिया गया। वहीं दूसरी ओर गिरोह के सरगना का अब तक सुराग नहीं लगा है। पुलिस अब उसकी गिरफ्तारी के लिए उनके दिल्ली व उत्तर प्रदेश स्थित संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। उसको मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

दो दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहे रोहित व शिवांश से लूटा गया कड़ा बरामद कर लिया है। उल्लेखनीय है कि झज्जर निवासी युवती ने पानीपत के युवक के कहने पर देहरादून के सिंचाई विभाग के ठेकेदार मनीष को अपने प्रेम जाल में फंसाया था। फिर मंगलवार शाम को उसे सिवाह गांव के पास स्थित होटल में बुलाकर उसका व उसके चालक कुर्बान का उसी की स्कॉर्पियो में अपहरण करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपहरण करने में गिरोह का सरगना, रोहित, शिवांश, रौनक व मोहित शामिल थे। यह मनीष को रात घर घुमाते रहे और उसके मोबाइल से उसके घर कॉल कर 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। सीआईए टू ने रोहित, शिवांश, रौनक व मोहित को मुनक गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया था। यहां से पुलिस ने मनीष व कुर्बान को दबोचा था। रोहित व शिवांश को दो दिन के रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed