{"_id":"6223c3e821e4b6256577962a","slug":"geeta-will-get-the-best-anganwadi-worker-award-panipat-news-knl1009756118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी वर्कर का अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता को मिलेगा सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी वर्कर का अवार्ड
विज्ञापन
पानीपत। आंगनवाड़ी वर्कर गीता ।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसराना। गांव रामपुरा छोटी बांध निवासी गीता को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी वर्कर के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। चंडीगढ़ में उन्हें यह पुरस्कार दिया जाएगा। वह 21 फरवरी को सर्वश्रेष्ठ आंगनबाड़ी वर्कर अवार्ड के लिए चंडीगढ़ में हुए साक्षात्कार में प्रथम रहीं थीं।
महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लिए गए साक्षात्कारों में जिला स्तर पर प्रथम रहीं सभी आंगनबाड़ी वर्कर्स को बुलाया गया था। साक्षात्कार के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री कमलेश ढांडा, एसीएस जी अनुप्रभा और निदेशक हेमा शर्मा मौजूद रहीं। इससे पहले जिला मुख्यालय पर अवार्ड के लिए हुई लिखित परीक्षा में भी गीता प्रथम आई थीं। अवार्ड के लिए उन्हें आठ मार्च को चंडीगढ़ बुलाया गया है।
गीता ने बताया कि आठ मार्च 2011 को गांव रामपुरा छोटी बांध में बतौर आंगनबाड़ी वर्कर नियुक्ति हुई थी। वह आर्य कॉलेज पानीपत से स्नातक है। वर्ष 2007 में बीए की परीक्षा में आर्य कॉलेज में प्रथम रही थीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी मेहनत और परिवार की ओर से मिले सहयोग को दिया है। इस अवार्ड की घोषणा से सीडीपीओ कार्यालय में खुशी का माहौल है। सीडीपीओ पुष्पा रानी, सुपरवाइजर दर्शना देवी, मोहिनी, कमला एवं गुरमुखी के साथ स्टाफ एवं ब्लॉक की आंगनबाड़ी वर्कर्स ने उन्हें बधाई दी है।