फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gaurav Sehrawat and Ansh won silver medals at the State Sub-Junior Wushu Championship.

Panipat News: स्टेट सब-जूनियर वुशु चैंपियनशिप में गौरव सहरावत और अंश ने जीते रजत पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Gaurav Sehrawat and Ansh won silver medals at the State Sub-Junior Wushu Championship.
पदक के साथ दोनों खिलाड़ी साथ में कोच प्रिंस राजपूत और खिलाड़ी की मां।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। वुशु खेल में जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। स्टेट सब-जूनियर वुशु चैंपियनशिप में जिले के गौरव और अंश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किए। दोनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के मुकाबलों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और पदक जीतकर अपनी प्रतिभा दिखाई। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर परिवार और एकेडमी में खुशी का माहौल है।
राज्य स्तरीय सब-जूनियर वुशु चैंपियनशिप में प्रदेशभर से खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिले के गौरव और अंश ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबलों में हिस्सा लिया। दोनों ने अलग-अलग मुकाबलों में अपना शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन


गौरव और अंश दोनों लंबे समय से समालखा स्थित ईगल स्पोर्ट्स एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। दोनों खिलाड़ी कोच प्रिंस राजपूत के मार्गदर्शन में अभ्यास करते हैं। नियमित प्रशिक्षण के साथ दोनों खिलाड़ी पहले भी कई प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुके हैं। लगातार प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के साथ दोनों ने अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। कोच प्रिंस राजपूत ने बताया कि दोनों खिलाड़ी कई वर्षों से नियमित अभ्यास कर रहे हैं। यहां तक पहुंचने के लिए दोनों खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत की है। जब कोई खिलाड़ी जीत हासिल करता है तो इससे और खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने बताया कि प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए उन्होंने नियमित रूप से मेहनत की और अभ्यास में कोई लापरवाही नहीं की। सुबह-शाम अपने अभ्यास पर ध्यान दिया है। अब आगे आने वाली प्रतियोगिताओं के लिए और तैयारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed