फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ganpati immersion took place with the cheers of Ganpati Bappa Morya

गणपति बप्पा मोरया... के जयकारों के साथ हुआ गणपति विसर्जन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ganpati immersion took place with the cheers of Ganpati Bappa Morya
श्री शिव मंदिर एवं शनि धाम द्वारा श्री गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश का विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन किया गया। इससे पूर्व समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। वार्ड 1 स्थित घेर अराईयां में श्री शिव मंदिर एवं शनि धाम द्वारा पिछले 11 दिनों से भगवान गणेश की मूर्तियों की स्थापना की गई थी। रविवार को सुबह पूजा अर्चना के साथ गणेश जी की वंदना की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा ने सभी अतिथियों को सभा की ओर से पगड़ी व पटका पहनाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात डीजे की धुन पर नाचते हुए और गुलाब उड़ाते हुए भक्तजन पैदल असंध रोड स्थित नहर पर पहुंचे। वहां विधिपूर्वक मंत्रोच्चारण के साथ गणपति बप्पा मोरया... अगले बरस तू जल्दी आ... के जयकारों के साथ गणेश जी का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर प्रधान संजीव गुगलानी, उपप्रधान रोहित ग्रोवर, महाप्रबंधक शिव कुमार, राजकुमार हंस, कपिल बुद्धिराजा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed