{"_id":"6a2724eecc556ebe8a022b16","slug":"ganga-dussehra-tomorrow-and-jyeshtha-amavasya-on-15th-demand-for-buses-for-haridwar-bathing-increased-panipat-news-c-244-1-pnp1006-158595-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: गंगा दशहरा कल फिर 15 को ज्येष्ठ अमावस्या, हरिद्वार स्नान के लिए बसों की मांग बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: गंगा दशहरा कल फिर 15 को ज्येष्ठ अमावस्या, हरिद्वार स्नान के लिए बसों की मांग बढ़ी
Tue, 09 Jun 2026 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। गंगा दशहरा और ज्येष्ठ अमावस्या पर हरिद्वार स्नान के लिए लोग जाने लगे हैं। ऐसे में रोडवेज डिपो से हरिद्वार के लिए बसों की मांग बढ़ गई है। डिपो पर तड़के पांच बजे रोडवेज बसों की मांग शुरू हो जाती है और देर रात तक यात्रियों का जाना लगा रहता है।
पानीपत रोडवेज डिपो से हरिद्वार रूट पर 12 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। कुछ यात्री बुधवार को गंगा दशहरा और फिर 15 जून को अमावस्या पर स्नान की योजना से पूरे सप्ताह की योजना बनाकर चल रहे हैं।
यात्री धर्मपाल, वीरेंद्र और विकास ने बताया कि वह सुबह ही बस के निर्धारित समय से पहले बस स्टैंड पर पहुंच गए, लेकिन इससे पहले ही काफी संख्या में यात्री बस स्टैंड पर थे। उन्होंने टिकट लेकर बस का इंतजार किया। बस के आने के बाद दो मिनट में ही बस यात्रियों से भर गई। उन्हें सीट नहीं मिलने के कारण खड़े होकर यात्रा करनी पड़ी। यात्रियों ने रूट पर अन्य बसों को चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
हरिद्वार रूट पर 12 रोडवेज बसों को चलाया जा रहा है। यात्रियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जा रही है। यात्रियों की मांग होने पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। डिपो से विशेष बसों को चलाने की तैयारी की जा रही है। विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक रोडवेज डिपो।