फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Gandhiji's life is an eternal source of inspiration for the young generation: Ghulam Nabi Azad

गांधीजी का जीवन युवा पीढ़ी के लिए अनंत प्रेरणास्रोत : गुलाम नबी आजाद

Sat, 04 Oct 2025 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 04 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Gandhiji's life is an eternal source of inspiration for the young generation: Ghulam Nabi Azad
ग्लोबल युथ फे​​स्टिवल में संबोधन करते जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाब नबी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पानीपत। जम्मू एवं कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं गांधी ग्लोबल फैमिली के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन न केवल स्वतंत्रता संग्राम का प्रतीक है बल्कि यह युवा पीढ़ी के लिए एक अनंत प्रेरणा स्रोत भी है। महात्मा गांधी ने साबित किया कि अहिंसा और सत्य सबसे बड़ी शक्ति हैं। आज के युवाओं को इन मूल्यों को अपनाकर डिजिटल युग की चुनौतियों का रास्ता निकालना चाहिए। ये विचार उन्होंने शुक्रवार को पानीपत में आयोजित सात दिवसीय ग्लोबल यूथ फेस्टिवल के दूसरे दिन लोगों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। वे गांधी ग्लोबल फैमिली की ओर से पानीपत के असंध स्थित संत निरंकारी भवन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि नेशनल यूथ प्रोजेक्ट और संत निरंकारी मिशन का विशेष योगदान है।



गुलाब नबी आजाद ने कहा कि स्वच्छता अभियान से पर्यावरण संरक्षण तक हर क्षेत्र में युवाओं की ऊर्जा ही परिवर्तन ला सकती है। महात्मा गांधी ने हमेशा युवाओं को नई पीढ़ी के रूप में देखा जो पुरानी व्यवस्था को तोड़कर नई दुनिया का निर्माण कर सकती है। गांधी के नेतृत्व में युवाओं ने असहयोग आंदोलन और नमक सत्याग्रह में अपनी अहम भूमिका निभाई। आज भी जलवायु परिवर्तन, बेरोजगारी और सामाजिक असमानता जैसी समस्याओं का समाधान युवाओं के रचनात्मक दृष्टिकोण से ही संभव है। संत निरंकारी मिशन के सचिव जोगिंदर सुखीजा ने बताया कि संत निरंकारी मिशन 1929 से सक्रिय है। मानवता, शांति और आध्यात्मिक जागरण पर आधारित है। मिशन न केवल धार्मिक सत्संगों के माध्यम से लोगों को जोड़ता है बल्कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। गांधी ग्लोबल फैमिली और संत निरंकारी मिशन के ये संबंध आध्यात्मिकता और गांधीवादी मूल्यों के संगम का प्रतीक हैं।
विज्ञापन




बाबा ने हमेशा कहा कि सच्ची सेवा ही धर्म है और गांधीजी का अहिंसा का संदेश इसी का विस्तार है। फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को इन मूल्यों से जोड़ना है। फेस्टिवल में विश्व भर से 500 से अधिक युवा प्रतिभागी शामिल हैं। कार्यक्रम में रचनात्मक कार्यशालाओं के साथ गांधी पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई। जिसमें उनके पत्र, चित्र और वीडियो दस्तावेज प्रदर्शित किए गए। युवाओं ने ग्रुप डिस्कशन में पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल नैतिकता और सामाजिक न्याय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया। गांधी ग्लोबल फैमिली के सचिव एडवोकेट राममोहन राय ने बताया कि सात को समापन समारोह में एक संयुक्त घोषणा-पत्र जारी किया जाएगा। जिसमें युवाओं के लिए रचनात्मक कार्यों की दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्लोबल युथ फेस्टिवल में संबोधन करते जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाब नबी। संवाद

ग्लोबल युथ फेस्टिवल में संबोधन करते जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाब नबी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed