{"_id":"6525b5ba753f14f189005d05","slug":"friends-became-robbers-due-to-their-love-for-clothes-and-shoes-arrested-panipat-news-c-244-1-sknl1015-7452-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: कपड़ों और जूतों के शौक में दोस्त बने लुटेरे, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: कपड़ों और जूतों के शौक में दोस्त बने लुटेरे, गिरफ्तार
विज्ञापन
पानीपत। रेलवे रोड से एक अक्तूबर की रात हथियार के दम पर युवक का अपहरण कर खाते से रुपये निकालने वाले दो बदमाशों को सीआईए-1 पुलिस ने सोमवार देरशाम रेलवे स्टेशन माल गोदाम के पास से काबू कर लिया।
सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपियों की पहचान राहुल निवासी ढाणी ठाकरिया व अमित निवासी पूठी मंगलखा हांसी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियो ने पुलिस को बताया कि उन दोनों ने महंगे शौक पूरे करने के लिए युवक का अपहरण कर खाते से पैसे निकालने की वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों ने खाते से निकाले पैसों से ब्रांडेड कपड़े और जूते खरीद लिए। दोनों आरोपी सोमवार को बाइक पर सवार होकर किसी अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में पानीपत आए थे। इसी बीच पुलिस ने उनको पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड मिला है। आरोपियों के खिलाफ मोबाइल स्नेचिंग का एक मुकदमा हांसी में दर्ज है।
सोनीपत के कथूरा निवासी ऋषि ने बताया था कि वह गीता कॉलोनी में एसके पावर ग्रुप में नौकरी करता है। एक अक्टूबर की रात को ऋषि दोस्तों के साथ खान-पान का सामान लेने रेलवे रोड पर आया था। रेलवे रोड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका गन प्वाइंट पर अपहरण कर लिया। पुलिस लाइन के पास आरोपियों को उसके पास कुछ नहीं मिला तो कंपनी मालिक को फोन कर पांच हजार रुपये और दोस्त गोपाल को फोन करवा कर 4870 रुपये ऋषि के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। एक आरोपी उसे गन-प्वाइंट पर लेकर खड़ा रहा, वहीं दूसरे ने पेट्रोल पंप से कैश निकलवाया था। लूटपाट के बाद आरोपियों ने उसे सुनसान जगह छोड़ा और पीछे मुड़ते ही गोली मारने की धमकी दी। फिर दोनों बाइक पर बैठकर फरार हो गए थे। थाना शहर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लूटपाट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया था।