फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fraud of Rs 5.62 lakh by luring work from home, case registered

Panipat News: घर बैठे काम का लालच देकर की 5.62 लाख की ठगी, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 5.62 lakh by luring work from home, case registered
पानीपत। साइबर अपराधी घर बैठे काम करने का लालच देकर लोगों से ठगी कर रहे हैं। साइबर ठगों ने जसबीर कॉलोनी के एक युवक से ऐसे ही 5.62 लाख रुपये की ठगी कर ली। अब पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना साइबर अपराध पुलिस को सोनीत कुमार वासी जसबीर कलौनी नूरवाला ने बताया कि 30 सितंबर को उसके पास टेलीग्राम पर घर बैठे काम करने का एक मैसेज आया। जिसने उसके एक अन्य दीपिका के नाम से टेलीग्राम अकाउंट नाम से संपर्क कराया और पहले वाला टेलीग्राम खाता उन्होंने डिलीट कर दिया। जिसका उसके पास कोई भी रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन

इस दीपिका नाम के टेलीग्राम खाते ने ही उसे वर्क फ्रॉम होम बारे में समझाया। उसके बाद उसे टेलीग्राम ग्रुप में ज्वाइन कराया। कुछ दिनों तक ये मुझे काम के बदले पैसे भेजते रहे लेकिन 09 अक्तूबर को उन्होंने कहा कि आगे काम पाने के लिए उसे पहले 10 हजार रुपये भेजने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जो रिफंडेबल हैं और आपको वापस मिल जाएंगे। उसी दिन उसने ऑनलाइन दस हजार रुपये भेज दिए। अब इन पैसों को रोकर देने के नाम पर वे और पैसे मांगने लगे। इस तरह ठगों ने उससे करीब 5.62 लाख रुपये ठग लिए। जब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed