फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fraud of Rs 10.65 lakh in the name of giving franchise

Panipat News: फ्रैंचाइजी देने के नाम पर 10.65 लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 10.65 lakh in the name of giving franchise
पानीपत। ठगों ने वैसर गांव निवासी महिला से 10.65 लाख रुपये की ठगी कर दी। ठगों ने महिला को न्याइका ई रिटेल कंपनी की फ्रैंचाइजी देने का झांसा देकर वारदात को अंजाम दिया। महिला ने इसकी शिकायत साइबर अपराध थाना पुलिस में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

वैसर गांव निवासी कुसुम ने बताया कि उसके पास 27 जनवरी को एक कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को न्याइका ई रिटेल कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने कहा कि कंपनी अपनी फ्रैंचाइजी देना चाहती है। फिर 30 जनवरी को उसके पास दोबारा कॉल आई। उसने फ्रैंचाइजी लेने में सहमति जता दी। फिर उसके पास कागजातों पर हस्ताक्षर करने संबंधी कॉल आई थी। उसने इन पर हस्ताक्षर कर दिए। उसने उनके बैंक खाते में 10.65 लाख रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद जब उसने बात की तो उनकी बातों से पता चला कि उसके साथ ठगों ने कंपनी के कर्मचारी बनकर ठगी की है। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed