{"_id":"622cfc4636f67d424e763508","slug":"fraud-of-2-66-lakh-by-pretending-panipat-news-knl101692915","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसा देकर 2.66 लाख की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसा देकर 2.66 लाख की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। सीमेंट का व्यापार करने के नाम पर एनडीआर ओवरसीज के मालिक के साथ ऑनलाइन 2.66 लाख की धोखाधड़ी हो गई। पीड़ित ने बताया कि सीमेंट का व्यापार करने के लिए एक ऑनलाइन साइट से नंबर सर्च किया था, उनकी डील हुई और उसने सामने वाले युवक के खाते में एडवांस के रूप में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद न सीमेंट आया और न खाते में रुपए वापस आए।
पानीपत के नारायण सिंह पार्क निवासी तुषार अग्रवाल ने बताया कि उसकी एनडीआर ओवरसीज नाम से फर्म है। उसने ऑनलाइन साइट से सीमेंट खरीदने के लिए एक मोबाइल फोन नंबर निकाला था। उस पर बातचीत के दौरान तुषार ने दूसरे व्यक्ति से सीमेंट खरीदने की बात की। इसके बाद दोनों के बीच डील पक्की हुई।
डील के अनुसार, सामने वाले ने एक कंपनी के नाम से बैंक अकाउंट नंबर दिया। जिस खाते में रुपये आने के बाद ही उसने सीमेंट भेजने के बारे में कहा। उन्होंने खाता नंबर में 2.66 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद रुपये मिलने के बारे में कंफर्मेशन जरूर हुई, लेकिन तुरंत बाद उसने कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। इसके बाद न ही माल आया और न दोबारा उस व्यक्ति से बात हो पाई। वह कॉल रिसीव नहीं कर रहा है। उसका मोबाइल फोन कभी स्विच ऑफ आता है तो कभी नॉट रिचेबल होता है।
विज्ञापन
शिकायत दर्ज कर ली गई है, मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है, जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। - इंस्पेक्टर बलराज सिंह, पुराना औद्योगिक थाना प्रभारी