फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fourth accused of kidnapping of Dhaba owner arrested

ढाबा मालिक के अपहरण का चौथा आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fourth accused of kidnapping of Dhaba owner arrested
समालखा (पानीपत)। ढाबा मालिक का अपहरण कर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। वह दो माह से फरार चल रहा था। इससे पहले पुलिस तीन अन्य आरोपियों को पुलिस दबोच चुकी है। उनसे वारदात में प्रयुक्त कार व डंडे बरामद किए गए थे।
विज्ञापन

सोनीपत के राजलुगढ़ी निवासी साहिल पुत्र सुरेश ने पुलिस को बताया था कि पट्टीकल्याणा गांव के पास उसका ढाबा है। आर्थिक नुकसान की वजह से वह कर्जदार हो गया था। समालखा थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि साहिल ने पुलिस से शिकायत की थी कि 14 जुलाई को वह अपने दोस्त सुधीर निवासी जागसी के पानीपत स्थित दफ्तर पर गया था। 15 जुलाई की सुबह वह दोस्त सुदामा की गाड़ी मे बैठकर घर लौट रहा था।
विज्ञापन

करीब 4 बजे वो समालखा राजा गार्डन के पास ब्रेक पॉइंट ढाबे पर चाय पीने के लिए रुके थे। इसी वक्त गुलशन निवासी गुमड़ व मुकेश निवासी चिरसमी बोलेरो गाड़ी से वहां आ गए । इन्होंने आते ही उस पर डंडों से हमला कर दिया और उसको गाड़ी में डाल लिया। उसका अपहरण कर वे उसे गांव बड़ी के नजदीक शिव गंगा वैष्णो ढाबे पर ले। वहां पर ढाबा मालिक भूरा का साला गाजियाबाद निवासी राहुल व एक अन्य लड़का था। उन्होंने रॉड से उस पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल ने आरोप लगाते हुए कहा था कि इन सब आरोपियों ने ढाबा मालिक प्रवेश बूरा निवासी मलिकपुर के कहने पर यह हमला किया था। साहिल ने बताया कि सूचना पर पहुंचे परिजनों को देखकर आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले थे। बाद में पुलिस ने केस दर्ज कर गुलशन निवासी गुमड़, मुकेश निवासी चिरसमी व राकेश निवासी कुहाड़ पाना, समालखा को गिरफ्तार कर लिया था। चौथा आरोपी राहुल निवासी सिहानी फरार चल रहा था। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed