{"_id":"68f826cbcad603132b0d4498","slug":"four-cases-of-dengue-reached-in-one-day-panipat-news-c-244-1-pnp1007-145839-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डेंगू के एक दिन में पहुंचे चार मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डेंगू के एक दिन में पहुंचे चार मामले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। मौसम बदलाव के साथ डेंगू के मामले बढ़ने लगे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को एक और रविंद्रा अस्पताल में तीन नए मामले आए हैं। जिला नागरिक अस्पताल में सुबह भर्ती हुए मरीज को शाम को छुट्टी मिल गई है जबकि रविंद्रा अस्पताल में भर्ती तीनों मरीजों का इलाज चल रहा है। इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 60 पहुंच गई है।
वहीं मलेरिया के छह और चिकनगुनिया के दो मामले अब तक आए हैं। जिले में डेंगू के मरीज भी बढ़ने लगे हैं। एक दिन में चार नए मामले सामने आए हैं। मंगलवार को दीनानाथ कॉलोनी से 20 वर्षीय महिला जिला नागरिक अस्पताल में सुबह भर्ती हुई जिसका दिनभर इलाज चलने के बाद शाम को छुट्टी मिली। वहीं रविंद्रा अस्पताल में ब्राह्मणमाजरा से 31 वर्षीय पुरुष, विकास नगर से 35 वर्षीय महिला और भारत नगर से 34 वर्षीय पुरुष डेंगू पॉजीटिव मिले हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस साल डेंगू के मरीजों की संख्या 60 पहुंच गई है। मलेरिया के मरीजों की संख्या छह और चिकनगुनिया के दो मामले अब तक आए हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक जसमेर सिंह ने बताया कि दिन में गर्मी व रात को ठंड होने से लोग स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने लगते हैं जिससे वे वायरल बुखार के ग्रस्त हो रहे हैं। वहीं बारिश रुकने के लगभग एक सप्ताह में मच्छर पनपते हैं।
ये डेंगू-मलेरिया फैलने का कारण बनते हैं। अक्तूबर व नवंबर माह की शुरुआत में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती है इसलिए लोगों को इस समय अपने व बच्चों के स्वास्थ्य का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए। रात को सोते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए, अपने आस-पास पानी खड़े नहीं होने देना चाहिए। बुखार, खांसी-जुकाम होते ही नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच करवानी चाहिए।