फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Four arrested, including the leader of the oil theft gang

Panipat News: तेल चोरी गिरोह के सरगना समेत चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Four arrested, including the leader of the oil theft gang
पानीपत। रिफाइनरी रोड पर टैंकरों से तेल चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। गिरोह के मास्टर माइंड, कैंटर चालक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मास्टरमाइंड रिफाइनरी से तेल लेकर जाने वाले टैंकरों के चालकों से मिलीभगत कर तेल चोरी का अवैध धंधा कर रहा था। पुलिस ने मौके से एक कैंटर 800 लीटर डीजल से भरे चार ड्रम, 20 लीटर डीजल से भरी एक कैन आदि बरामद की गई। पुलिस ने चार में से दो आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि दो को पूछताछ के लिए तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी वीरेंद्र ने बताया कि बुधवार शाम को पता चला कि रिफाइनरी से पेप्सी रोड पर दुकानों के पीछे प्लाट में चार-पांच युवक रिफाइनरी से टैंकरों में तेल लेकर जाने वाले ड्राइवरों से मिलीभगत कर चाबियों से टैंकरों के लॉक खोलकर तेल चोरी कर रहे हैं। पुलिस ने दबिश दी तो दुकानों के पीछे प्लाट में चार युवक एक टैंकर का ढक्कन खोलकर तेल निकाल रहे थे। पाइप की मदद से टैंकर से तेल निकाल रहे युवक की पहचान जयभगवान निवासी शहजानपुर, करनाल के रूप में हुई। टैंकर के ऊपर ढक्कन के पास बैठे युवक की पहचान वकील पासवान निवासी दरभंगा, बिहार हाल निवासी नांगलखेड़ी करनाल और टैंकर से कुछ दूरी पर खड़े होकर पहरा दे रहे युवक की पहचान मैनपाल निवासी ददलाना के रूप में हुई। चौथे व्यक्ति ने अपना नाम मनोज निवासी बराना, कैराना बताया। आरोपियों के कब्जे से एक टैंकर, तेल से भरे चार ड्रम (800 लीटर तेल) 10 खाली ड्रम, कैन से 20 लीटर डीजल, एक माप, एक कुप्पी, तीन पाइप व एक कटा हुआ ड्रम व एक बाल्टी बरामद हुई।
विज्ञापन

गिरोह के मास्टरमाइंड जयभगवान ने बताया कि वह टैंकरों के चालक और परिचालकों से संपर्क करता और उनकों 50 रुपये लीटर तेल खरीद लेता था। चालक रिफाइनरी से टैंकर निकाल कर पेट्रोल पंप पर जाने से पहले रिफाइनरी रोड पर दुकानों के पीछे उसके पास प्लाट पर पहुंच जाते। तेल चोरी के अवैध धंधे में आरोपी मैनपाल उसका बराबर का हिस्सेदार है। वहीं आरोपी मनोज दोनों आरोपियों से चोरी का तेल खरीदकर यूपी ले जाकर 75 रुपये लीटर के हिसाब से बेचता था। आरोपी मनोज बुधवार को तेल लेने के लिए आरोपियों के पास आया था। आरोपी वकील पासवान टैंकर पर चालक है, जो पानीपत रिफाइनरी से पेट्रोल पंप पर लेकर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी मैनपाल व वकील पासवान को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया है। आरोपी जयभगवान व मनोज से पूछताछ के लिए दोनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। उनका साथी सोनू फरार है। उसकी भी धरपकड़ की जा रही है।
- वीरेंद्र सिंह, प्रभारी, सीआईए-2
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed