{"_id":"654e82c8c12267daba04c8b2","slug":"former-sarpanch-was-harvesting-paddy-crop-from-panchayat-land-in-asan-khurd-village-case-against-three-panipat-news-c-244-1-pnp1001-9113-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आसन खुर्द गांव में पंचायती जमीन से धान की फसल काट रहा था पूर्व सरपंच, तीन पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आसन खुर्द गांव में पंचायती जमीन से धान की फसल काट रहा था पूर्व सरपंच, तीन पर केस
विज्ञापन
मतलौडा। आसन खुर्द गांव में पंचायती जमीन पर खड़ी धान की फसल चोरी छिपे काटने का मामला सामने आया है। आरोप गांव के पूर्व सरपंच पर लगे हैं। पुलिस के रोकने के बाद कब्जाधारी नहीं माने और धान बेचने जा रहे लोगों को हिरासत में ले लिया। विदित है कि प्रशासन ने गत सप्ताह जमीन को कब्जा मुक्त कराया था।
आसन खुर्द ग्राम पंचायत सरपंच महीपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि एक एकड़ भूमि पर बलबीर व एक एकड़ पर मित्रपाल का कब्जा है। इसमें धान की फसल खड़ी थी। जिला प्रशासन ने न्यायालय के आदेश पर छह नवंबर को नौ एकड़ पंचायती भूमि को कब्जा मुक्त कराया था। वीरवार सुबह करीब 11 बजे कब्जाधारी कंबाइन लेकर धान की फसल काटने लगे। इस मामले की शिकायत थर्मल चौकी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज अरविंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को फसल काटने से रोका। उससे पहले कब्जाधारी करीब एक एकड़ धान की फसल काट चुके थे।
पुलिस के आते ही फसल ले भागे पूर्व सरपंच-
कब्जाधारियों ने बताया कि उन्होंने उक्त जमीन पर हाईकोर्ट से स्टे लिया है। चौकी इंचार्ज ने कागजात दिखाने के लिए उन्हें चौकी बुलाया था। पूर्व सरपंच वीर सिंह खेत से काटी धान को ट्रैक्टर ट्राली में लेकर अनाज मंडी जा रहा था। पुलिस ने पीछा कर रामगढ़ के पास उसको पकड़ा। आरोप है कि सरपंच के कहने पर ट्रैक्टर की पड़ताल करने उसके पीछे जा रहे राहुल व मनोज को रास्ते में कुछ युवकों ने चाकू व लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया। दोनों को पानीपत के एक निजी में अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
वर्जन
थर्मल चौकी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर अरविंद ने बताया कि कुछ किसान पंचायती जमीन से फसल कटाई कर रहे थे। पूर्व सरपंच वीर सिंह खेत से धान की फसल भरकर ले जा रहा था। उसे धान से भरी ट्राली ट्रैक्टर सहित गांव रामगढ़ के पास गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम पंचायत सरपंच महिपाल सिंह की शिकायत पर जसबीर व राहुल और पूर्व सरपंच वीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।