फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Former Sarpanch of Khandara sent to judicial custody

Panipat News: खंडरा के पूर्व सरपंच को न्यायिक हिरासत में भेजा

Sun, 08 Dec 2024 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 08 Dec 2024 02:37 AM IST
विज्ञापन
Former Sarpanch of Khandara sent to judicial custody
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मतलौडा। खंडरा गांव पूर्व सरपंच शैलेंद्र कुमार को गांव के विकास कार्यों में गबन के मामले में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था। पुलिस ने इस दौरान आरोपी से रिकॉर्ड संबंधित अन्य जानकारी ली।
गांव के ही एक युवक ने जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में इसकी शिकायत की थी। पंचायत विभाग ने आरोपी से करीब 21.60 लाख रुपये जमा करा लिए थे। अब उनसे 21 प्रतिशत ब्याज भी वसूलने के आदेश मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अधिकारियों को दिए थे। पुलिस ने मंत्री के आदेशों के बाद आरोपी पूर्व सरपंच शैलेंद्र को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

खंडरा गांव वासी रमेश कुमार ने शिकायत में आरोप लगाए हैं कि शैलेंद्र कुमार ने सरपंच रहते समय 2016 से 2020 तक पंचायत के विभिन्न विकास कार्यों में हेराफेरी कर लाखों रुपये का गबन किया है। प्रशासनिक जांच में करीब 21.60 रुपये का गबन मिला था। उपायुक्त के आदेश पर तत्कालीन बीडीपीओ रामफल सिंह ने 30 जनवरी 2023 को आरोपी पूर्व सरपंच के खिलाफ गबन करने का मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने 21.60 लाख रुपये पंचायत के खाते में जमा करा दी थी और इसकी रसीद खंड कार्यालय और पुलिस को दे दी थी। शैलेंद्र कुमार ने पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में अग्रिम जमानत भी लगाई थी। कोर्ट ने इसको खारिज कर दिया था। थाना मतलौडा पुलिस ने पूर्व सरपंच शैलेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया था।

इस संबंध में मतलौडा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी पूर्व सरपंच शैलेंद्र कुमार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed