फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Foot slipped due to selfie, drifted in canal

सेल्फी के चक्कर में फिसला पैर, नहर में बहा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Foot slipped due to selfie, drifted in canal
पानीपत। आठ मरला चौकी इंचार्ज दिल्ली-परलैल नहर में लापता कुलदीप की तलाश करते हुए। - फोटो : Panipat
पानीपत। बिंझौल नहर के पास वीडियो बनाने और सेल्फी लेने गए तीन चचेरे भाइयों में से एक किशोर पैर फिसलने से नहर में बह गया। दूसरे भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया तो उसका भी संतुलन बिगड़ गया। गनीमत रही कि तीसरे भाई ने उसे बचा लिया लेकिन वह किशोर को नहीं बचा सके। उन्होंने इसकी सूचना परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश की, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका पता नहीं चल सका था।
विज्ञापन

गांव दीवाना निवासी शिवराज ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह अपने ताऊ राम अवतार के लड़के कुलदीप (16) और आकाश पुत्र सुभाष के साथ घूमने के लिए पश्चिमी लिंक नहर पर गए थे। वह महराणा गांव के पास नहर की पटरी पर खड़े होकर बात कर रहे थे। इसी वक्त वह वीडियो बना रहे थे और सेल्फी ले रहे थे, तभी कुलदीप का पैर फिसलने से वह नहर में गिर गया।
विज्ञापन

वह बचाने के लिए नहर में कूद गया, लेकिन उसका भी संतुलन बिगड़ गया और वह भी डूबने लगा तो आकाश ने उसे बचा लिया, लेकिन वे कुलदीप को नहीं बचा सके। देखते-देखते कुलदीप उनके सामने नहर में बहता गया और कुछ दूरी पर जाकर डूब गया। उन्होंने शोर मचाकर आस पास के लोगों से मदद की गुहार लगाई , लेकिन जब तक लोग आए, तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में लगाए गोताखोर, नाव की भी ली जा रही मदद
किशोर को ढूंढने के लिए सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के गोताखोर लगाए गए हैं। वे लगातार कुलदीप को ढूंढने का प्रयास कर रहे हैं। शनिवार को गोताखोरों ने नाव की भी मदद ली। नहर में झाल बनाने का प्रयास भी किया गया, ताकि कुलदीप ऊपर आ सके लेकिन अभी तक उसे ढूंढने में सफलता नहीं मिल सकी है।

चचेरे भाई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस किशोर को नहर में तलाश रही है। उम्मीद है जल्द ही उसे तलाश कर लिया जाएगा। - हेमराज राणा, आठ मरला चौकी इंजार्ज

पानीपत। बोट को नहर में उतारकर तलाश करने जाते हुए गोताखोर।

पानीपत। बोट को नहर में उतारकर तलाश करने जाते हुए गोताखोर।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed