फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five youths kidnapped electrician and beat him with sticks

Panipat News: बिजलीकर्मी का अपहरण कर पांच युवकों ने लाठी-डंडे से पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 May 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Five youths kidnapped electrician and beat him with sticks
पानीपत। डाडोला गांव में बाइक सवार दो युवकों ने एक बिजलीकर्मी का अपहरण कर लिया और गांव से बाहर ले जाकर तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसे जमकर पीटा। लाठी डंडे के अलावा आरोपियों ने कड़े से सिर व आंख पर वार किया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। डॉक्टर ने आंख में गंभीर चोट बताई और सिर में 16 टांके लगाए। बिजलीकर्मी ने पांच दिन अस्पताल में इलाज कराने के बाद मामले की शिकायत सेक्टर 29 थाने की पुलिस को दी।
विज्ञापन

डाडोला निवासी रोहित ने बताया कि वह बिजली निगम में डीसी रेट पर काम करता है। 30 अप्रैल को वह गांव में तरसेम के घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच उसके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया और पूछा गया कि वह कहां है। उसने अपनी लोकेशन बताई तो वहां पर मोनू और शक्ति बाइक से आए और उसे जबरदस्ती बाइक पर उठाकर ले गए। गांव से बाहर पहुंचे तो वहां पर पहले से बंटी और दो अन्य युवक खड़े थे। आरोपियों ने वहीं पर बाइक रोक दी और उसे नीचे उताकर पीटने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने जमकर लाठी डंडे व कड़े से उसे पीटा। उसने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। वह घर पहुंचा और मामले की सूचना दी। चचेरे भाई रोहित और प्रदीप ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर वह चार से पांच दिन भर्ती रहा। उसके सिर में 16 टांके लगे। रोहित का कहना है कि मारपीट के दौरान वह आरोपियों से अपना कसूर पूछता रहा, लेकिन वह पीटते रहे।
विज्ञापन

इस मामले में तीन नामजद व दो अन्य के खिलाफ अपहरण, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच में जो भी तथ्य निकलकर आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश कुमार, प्रभारी, सेक्टर 29 थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed