फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five women workers sustained burn injuries in a carpet factory fire, two critically

Panipat News: कारपेट फैक्टरी में आग से 5 महिला श्रमिक झुलसीं, दो की हालत गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Five women workers sustained burn injuries in a carpet factory fire, two critically
जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के जाटल रोड स्थित न्यू मॉडल टाउन कॉलोनी में घनी आबादी के बीच बनी कारपेट फैक्टरी में रविवार दोपहर करीब एक बजे आग लग गई। आग से फैक्टरी में काम कर रहीं पांच महिला कर्मचारी सुमन, सुनिता, पुष्पा, गंगा और मधु झुलस गईं। रविवार को हाफ डे होने के कारण 8 से 10 महिला श्रमिक फैक्टरी में काम कर रहीं थी। सामान्य दिनों में करीब 20-25 श्रमिक काम करते हैं।
झुलसी महिलाएं आस पास की कॉलोनी की रहने वाली हैं। सूचना पर दमकल विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और झुलसी महिलाओं को शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया। जहां दो की हालत गंभीर बनी है। दमकल विभाग की 15 से अधिक गाड़ियों ने करीब 10 घंटे में आग पर काबू पाया। उधर, आबादी के बीच आग लगने से आस पास के घरों में रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि फैक्टरी में दो साल में दूसरी बड़ी आग लगी है। जाटल रोड पर न्यू मॉडल टाउन कॉलोनी में विजय शर्मा की अनुया रग्स के नाम से फैक्टरी है जिसमें मैट, कारपेट, जूट और धागा तैयार होता है। फैक्टरी में आस-पास की कॉलोनी की महिलाएं काम करती हैं। रविवार दोपहर करीब एक बजे फैक्टरी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी फैक्टरी को चपेट में ले लिया। महिला श्रमिक बाहर भागने लगीं तो पांच श्रमिक आग की लपटों की चपेट में आकर झुलस गईं। मॉडल टाउन थाना प्रभारी और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानीपत के अलावा करनाल, सोनीपत से भी दमकल विभाग की टीमों को बुलाया गया था और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग में झुलसी महिला गंगा और मधु को मॉडल टाउन स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों करीब 50 फीसदी तक झुलसी हैं इस कारण उनकी हालत गंभीर है।

तीन महिला श्रमिकों सुमन, सुनिता और पुष्पा को शिवाजी स्टेडियम के पास एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

जाटल रोड पर फैक्टरी में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed