फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five thousand reward on the killer of the supervisor of the Amarut contract company

अमरूत ठेका कंपनी के सुपरवाइजर के हत्यारोपी पर पांच हजार का इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:08 AM IST
विज्ञापन
Five thousand reward on the killer of the supervisor of the Amarut contract company
पानीपत। भारत नगर में सीवरेज डालने के दौरान हुए झगड़े के दौरान अमरूत ठेका कंपनी के सुपरवाइजर शिवकुमार की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपी भारत नगर निवासी राहुल पुत्र कवरपाल को पुलिस ने मोस्ट वांटेड लिस्ट में डाल दिया है। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि वह हत्या के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस ने राहुल पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। वहीं मामले में पुलिस 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि 2 अप्रैल को किला थाना क्षेत्र के अंतर्गत भारत नगर में सीवरेज डालने वाली कंपनी के सुपरवाइजर शिव कुमार पुत्र भीम सिह निवासी गुरु नानकपुरा, करनाल की गोली मारकर और चाकू घोपकर हत्या कर दी गई थी। शिवकुमार के पिता भीमसिंह की शिकायत पर थाना किला में मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। भीम सिंह ने शिकायत में बताया था कि शिव कुमार पानीपत में ठेकेदारी पर बतौर सुपरवाइजर तैनात था। कंपनी की तरफ से पैमाइश करने के लिए शिवकुमार 2 अप्रैल को भारत नगर गया था। इसी दौरान अभिनव और अनुभव पुत्र भास्कर, आशीष, सोनू, बोल्ट और इनके अन्य 8-10 साथियों ने पुरानी रंजिश रखते हुए शिव कुमार को रिवाल्वर से गोलियां मारकर व चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

ठिकाने बदल बदल कर रह रहा आरोपी
सीआईए-1 वारदात के संलिप्त 11 आरोपियों को काबू कर जेल भेज चुकी है। आरोपी राहुल के संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई, लेकिन शातिर आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा है । अब जिला पुलिस ने उसे मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed