फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Five-member youth power group delivers plasma and oxygen to 2 people daily

पांच सदस्यों का यूथ पावर ग्रुप रोज 2 लोगों को पहुंचा रहा प्लाज्मा और ऑक्सीजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
Five-member youth power group delivers plasma and oxygen to 2 people daily
पांच सदस्यों का यूथ पावर ग्रुप रोज दो से तीन जरूरतमंद लोगों को ऑक्सीजन और प्लाज्मा दिलाने का काम कर रहा है। प्लाज्मा की जरूरत को पूरा करने के लिए युवा साथियों की मदद ली जा रही। अगर कोई मरीज जिले के बाहर का है तो उसके लिए भी प्लाज्मा और ऑक्सीजन का प्रबंध किया जा रहा है। पानीपत का युवा इन कठिन परिस्थितियों में लोगों की दिक्कतों को कम करने का निरंतर प्रयास कर रहा है। यूथ पावर ग्रुप के सदस्यों ने युवाओं से वैक्सीन लगवाने की अपील की है। साथ ही अपने मित्रों को भी वैक्सीन लगवाने के लिए ले जाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

संस्था में सिर्फ पांच सदस्य : मंथन
हमारी संस्था में इस समय सिर्फ पांच ही सदस्य हैं। सभी सदस्य खुद को कोरोना से सुरक्षित रखते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से मरीजों की आवश्यकताओं को पूरा कर रहे हैं। प्लाज्मा और ऑक्सीजन मुहैया कराने में लोगों की मदद की जा रही है।
विज्ञापन

-मंथन शर्मा, प्रधान, यूथ पावर पानीपत ग्रुप
ग्रुप ने समय पर उपलब्ध कराई ऑक्सीजन : योगेश
दिल्ली में ऑक्सीजन की कमी और समय पर न मिलने के कारण एक निजी अस्पताल में भर्ती था। दो दिन बाद मेरी हालत और ज्यादा बिगड़ने लगी। ऑक्सीजन भी कहीं मिल नहीं रहा था। जिसके बाद यूथ पावर ग्रुप ने मदद की और समय पर ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराया। अब मैं पूरी तरह स्वस्थ हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेश कुमार, मरीज दिल्ली द्वारका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed