फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   First cut off list for UG classes released

यूजी कक्षाओं के लिए जारी हुई पहली कट ऑफ लिस्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
First cut off list for UG classes released
पानीपत। 12वीं पास विद्यार्थियों का कॉलेज में एडमिशन का सपना शीघ्र पूरा होने वाला है। कॉलेजों में आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर को लॉक हो चुकी है। जिलेभर के महाविद्यालय में शनिवार को स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने शनिवार दोपहर पूर्व बीए को छोड़ अन्य कोर्स की कट ऑफ जारी कर दी। 15 सितंबर तक ऑनलाइन या ऑफलाइन फीस जमा की जा सकेगी। इसके बाद 17 सितंबर को दूसरी कट ऑफ लिस्ट लगेगी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह से हो रही बारिश के कारण बहुत कम विद्यार्थी मेरिट लिस्ट देखने पहुंचे। अधिकतर विद्यार्थी महाविद्यालयों में संपर्क कर मेरिट लिस्ट के बारे में पूछताछ करते रहे। महाविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों से कहा कि कॉलेज की वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट देख सकते हैं। वहीं, सूची में नाम आने से अधिकतर विद्यार्थी उत्साहित नजर आए। वहीं, बीए पाठ्यक्रम की कट ऑफ का विद्यार्थी शाम तक इंतजार करते रहे लेकिन लिस्ट नहीं जारी हुई।
विज्ञापन

दूसरी ओर, लिस्ट में नाम न आने से कुछ विद्यार्थी मायूस हुए। उन्हें अब दूसरी सूची का इंतजार है। उधर, एचसीएस की परीक्षा होने के कारण रविवार को कॉलेजों मेें फीस नहीं ली जाएगी। जो विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक दाखिला सुनिश्चित नहीं करवाएंगे, उन्हें दूसरी कट ऑफ में भी स्थान नहीं मिलेगा। ऐसे विद्यार्थियों को दूसरी कट ऑफ के बाद सीट खाली रहने पर दोबारा आवेदन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस बार सीबीएसई के 5044 तथा एचबीएसई के 11113 विद्यार्थियों ने 12वीं की परीक्षा पास की है। जबकि जिले के प्रमुख 11 कॉलेजों में 9330 सीटें हैं। इसके अलावा विभिन्न मेडिकल व इंजीनियरिंग कॉलेजों में भी विद्यार्थी दाखिला लेंगे। कॉलेजों में कोविड-19 की गाइडलाइन के तहत आवेदन व दाखिला प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
मेरिट सूची में ऐसे देखें अपना नाम
पहली कट ऑफ सूची में नाम देखने के लिए विद्यार्थी को उच्चतर शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर लॉग इन करना होगा। विद्यार्थी ईएचई एडमिशन डॉट एनआईसी डॉट इन पेज को खोलकर साइड में बने तीन लाइन बार पर क्लिक करें। क्लिक के बाद मेरिट लिस्ट का विकल्प आएगा जिसे खोलने के लिए विद्यार्थी को लॉग इन में रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड भरना होगा। इसके बाद विद्यार्थी को अपने स्टेट्स का पता चल जाएगा। अपने स्टेट्स का पता करने के बाद विद्यार्थी उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए लिंक पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से फीस जमा करवा सकते हैं।

ये रहेगा नया शेड्यूल
11 सितंबर- पहली मेरिट लिस्ट जारी।
15 सितंबर तक- फीस जमा करवा सकेंगे विद्यार्थी।
17 सितंबर- दूसरी मेरिट लिस्ट जारी
20 सितंबर तक- फीस जमा करवा सकेंगे विद्यार्थी।
22 सितंबर- एडमिशन के लिए पोर्टल दोबारा खोल दिया जाएगा।
आईबी पीजी महाविद्यालय-
कोर्स मेरिट लिस्ट
बीए ऑनर्स 99.4-81.6
बीबीए 98.4-50.4
बीसीए 97.0-55.8
बीकॉम 95.2-65.6
बीकॉम ऑनर्स 94.4-60.2
बीकॉम वोकेशनल 96.4-67.4
बीएससी नॉन मेडिकल 100-78.6
बीएससी मेडिकल 92.6-65.4
बीएससी एनएम एसएफ 96.8-82.4
--
आर्य पीजी महाविद्यालय
बीकॉम 98.2-93.4
बीकॉम वोकेशनल 97.2-80.8
बीबीए 98.0-95.2
बीएससी नॉन मेडिकल 99.0-94.4
बीएससी एनएम एसएफ 97.4-91.4
बीएससी मेडिकल 101.4-91.6
बीसीए 94.4-92.4
बीए ऑनर्स 99.0-97.0
बीकॉम ऑनर्स 98.2-98.0
--
एसडी पीजी महाविद्यालय
बीकॉम 96.2-92.4
बीकॉम वोकेशनल 94.4-55.4
बीकॉम ऑनर्स 103.0-98.2
बीबीए 90.6-82.0
बीसीए 96.4-90.6
बीएससी नॉन मेडिकल 98.0-86.0
बीएससी एनएम वोकेशनल 95.4-82.6
बीएससी मेडिकल 97.6-82.6
बीएससी मेडिकल वोके. 86.0-71.2
बीए ऑनर्स 95.6-82.6
बीए ऑनर्स 97.0-94.2
--
देशबंधु गुप्ता राजकीय महाविद्यालय, पानीपत
बी.कॉम 97.4-89.2
बीएससी मेडिकल 99.6-70.2
बीएससी नॉन-मेडिकल 98.0-84.8
--
राजकीय कन्या महाविद्यालय, मडलौडा
बीकॉम 96.2-71.0
बीएससी 98.0-76.0
- विद्यार्थी वेबसाइट पर जाकर कट ऑफ मेें अपने नाम की जांच कर सकते हैं। विद्यार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से एडमिशन फीस जमा करवा कर कॉलेज में अपना दाखिला सुनिश्चित करवा सकते हैं। बीए पाठ्यक्रम की लिस्ट देर शाम तक जारी नहीं हो सकी है।
- डॉ. संजू अबरोल, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed