फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   First became the partner of 25%, won trust by paying one installment, then bought 75% shares and cheated 45 crores

पहले बने 25% के पार्टनर, एक किश्त देकर जीता विश्वास फिर 75% शेयर खरीद लगाया 45 करोड़ का चूना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
First became the partner of 25%, won trust by paying one installment, then bought 75% shares and cheated 45 crores
पानीपत। बिल्डर सगे भाइयों ने रियल एस्टेट कंपनी में पूरी हिस्सेदारी खरीदने का झांसा देकर साझेदार को 45 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। पहले 25 फीसदी हिस्सेदारी में काम शुरू किया, फिर साझेदार से उसकी 75 फीसदी हिस्सेदारी लेने का ऑफर रखा। साझेदार ने हिस्सेदारी दोनों बिल्डर भाइयों के नाम कर दी। मगर, मिलने वाली राशि का भुगतान नहीं किया गया। इस पर पीड़ित ने एसपी से गुहार लगाई। इसके बाद सदर थाने में केस दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

एसपी को दी शिकायत में बाबरपुर मंडी निवासी अतर चंद्र ने बताया कि न्यू दिल्ली स्थित मैसर्स रियल हाइट डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में उसके साथ बेटे मनीष और अंकुल मित्तल डायरेक्टर हैं। कंपनी में एल्डिको निवासी संजय गुप्ता व राजेश गुप्ता भी साझेदार हैं। उन्होंने बताया कि उनकी 10.58 एकड़ जमीन पानीपत के सेक्टर-40 स्थित गांव शिमला मौलाना में थी। वहां फ्लैटों का निर्माण करना था। इस प्रोजेक्ट में संजय और राजेश ने रुचि दिखाई और 25 फीसदी के साझेदार बन गए।
विज्ञापन

अगस्त 2017 में दोनों आरोपियों ने अपने हिस्से की निवेश राशि आठ करोड़ रुपये का भुगतान करने का एक शपथपत्र दिया और अपनी फर्म महालक्ष्मी प्रॉपर्टीज के खाते से पोस्ट डेटेड चेक जारी किए। वर्ष 2018 में दोनों ने प्रोजेक्ट की 75 प्रतिशत हिस्सेदारी भी लेने का ऑफर दिया। इस पर वह राजी हो गए और सात फरवरी 2018 में एग्रीमेंट हुआ। इसमें तय हुआ कि छह-छह महीने की पांच किश्तों में 60 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा। इसकी पहली किश्त समय पर दी। बाकी किश्तों के लिए दिए गए पोस्ट डेटेट चेक बाउंस हो गए। सदर थाना पुलिस ने संजय गुप्ता और राजेश गुप्ता के खिलाफ धारा 406 और 420 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित का आरोप है कि रकम मांगने पर उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अतर चंद की शिकायत पर राजेश और संजय गुप्ता के खिलाफ 406 और 420 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, मामले की इकनॉमिक सेल की टीम जांच कर रही है।
- अत्तर सिंह, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed