फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Firing outside the house before the testimony

गवाही से पहले घर के बाहर फायरिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Firing outside the house before the testimony
समालखा। मौके पर जांच करते हुए पुलिसकर्मी। - फोटो : Panipat
समालखा। हत्या के केस में गवाही से चार दिन पहले गवाह के घर के बाहर रविवार की देर रात बाइक सवार तीन युवकों ने हवाई फायरिंग की। गांव मच्छरौली निवासी पीड़ित महिला का आरोप है कि उसके पति की हत्या में बेटा गवाह है, जिसकी 12 अगस्त को कोर्ट में गवाही है। हमें डराने के लिए ही घर के बाहर हवाई फायरिंग की गई है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पिंकी ने बताया कि रविवार की रात को वह बेटी रिंकी के साथ घर पर थी जबकि उसका बेटा मोहित नांगल खेड़ी में अपने मामा के घर गया था। रात करीब 11 बजे बाइक सवार तीन युवकों ने उनके घर के लोहे के गेट को जोर से खड़खड़ाया। गेट पर लाते मारी और चिल्लाएं। इसके बाद हवाई फायर कर दिया। बाइक में बैठक फरार हो गए। फायरिंग की सूचना भाई विक्रम, बेटा मोहित और अन्य परिजन भी पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने सोमवार की सुबह भी टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।
विज्ञापन

30 अक्तूबर 2020 को हुई थी हत्या
पिंकी के भाई विक्रम ने बताया कि गत वर्ष 30 अक्तूबर 2020 को सेक्टर-29 स्थित किराना की दुकान पर बैठे जीजा मेहर सिंह की गांव सिवाह निवासी शाहिद उर्फ सुरेंद्र ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में उसका भांजा मोहित गवाह है। केस में 12 अगस्त को इसकी सुनवाई है और उन्हें धमकाने की नीयत से वारदात को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस से सुरक्षा देने की गुहार
विक्रम ने बताया कि जानमाल का खतरा होने पर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की तफतीश की जा रही है। मौका मुआयना करने के बाद अब सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed