फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Firing on the police and sometimes threatening to kill himself

पुलिस पर फायरिंग तो कभी खुद को मारने की देता रहा धमकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Firing on the police and sometimes threatening to kill himself
बिशन स्वरूप कालोनी स्थित कटारिया हाउस में शुक्रवार सुबह ढाई घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। नशे में धुत रोबिन पड़ोस के मकान में घुसकर अपने वकील भाई की रिवाल्वर से फायरिंग कर रहा था, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। पुलिसकर्मी उसके पास जाते तो कभी अपनी कनपटी तो कभी ढोडी पर रिवॉल्वर सटाकर कहता कि आत्महत्या कर लूंगा। नतीजतन पुलिसकर्मियों को पैर पीछे खींचने पड़ते।
विज्ञापन

घर में घुसकर फायरिंग की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मी बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर अंदर घुसे और आरोपी युवक को समझाकर सरेंडर कराने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर ही पिस्तौल तान दी और पास आने पर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने सूझबूझ और धैर्य रखते हुए रोबिन को किसी तरह पानी की बोतल दी। पानी पीने के बाद वह कुछ शांत हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के चाचा सत्येंद्र सिंह सिंगरोहा ने समझाया, जिसके बाद आरोपी ने रिवाल्वर उन्हें देकर सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन

फायर सेफ्टी सिलिंडर पर भी मारी गोली
फायरिंग की सूचना मिलते ही एएसआई धमेंद्र सिंह, ललित कुमार, सतबीर, नीरज और अन्य पुलिसकर्मी कटारिया हाउस पहुंचे। धमेंद्र सिंह ने साथी पुलिसकर्मियों और मकान मालिक को सावधानी बरतने की हितायत दी। साथ ही युवक को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उसने उस पर सीधा फायर कर दिया, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। इसके बाद उसने दूसरा हवाई फायर किया। तीसरा फायर उसने फायर सेफ्टी सिलिंडर पर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएचओ बोला- विश्वास कर, सरेंडर कर दे, रोबिन बोला- बहकावे में नहीं आऊंगा
मकान के अंदर पहुंचे शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील शर्मा ने रोबिन को सरेंडर करने के लिए कहा। साथ ही उसे हर तरह से भरोसा दिलाने का प्रयास किया। इस पर राबिन बोला-मैं किसी बहकावे में नहीं आने वाला। पुलिस के लाख प्रयास के बावजूद आरोपी सरेंडर करने को राजी नहीं हुआ। बाद में चाचा के समझाने पर उसने रिवाल्वर सौंपी।
एलएलबी का है छात्र, ट्रैक्टर सेल-परचेज का है काम
पुलिस की जांच में रिवाल्वर रोबिन के बड़े भाई संदीप की मिली। संदीप वकील है, उसने ही सुरक्षा के लिए शस्त्र का लाइसेंस बनवा रखा था। वहीं रोबिन शादीशुदा होने के साथ ही एलएलबी का छात्र है, वह फाइनेंस और ट्रैक्टर सेल-परचेज का काम करता है।
फायर करते ही दुकान छोड़ भाग गई थी : पिंकी
सैलून के सामने जूस बेचने वाली पिंकी ने बताया कि आरोपी करीब 8:35 बजे पर आया और आते ही दो फायर किए। फायरिंग के बाद जान बचाते हुए वह भागने लगी तो आरोपी ने एक और फायर किया। इसके बाद वह एक मकान में जाकर छिप गई।
पुलिस ने 500 मीटर तक का क्षेत्र किया था सील, यातायात भी प्रभावित
खतरे को भांपते हुए पुलिस ने 500 मीटर के क्षेत्र को सील कर दिया था। बस स्टैंड पर ही ट्रैफिक की आवाजाही पर पाबंदी लगा दी गई। इसके अलावा मकान की चारों तरफ से पुलिस ने घेराबंदी कर ली। फिर पुलिसकर्मी दरवाजे से कूदकर अंदर जाने का प्रयास करते तो आरोपी गोली मारने की धमकी देता। आरोपी को काबू करने के बाद ही यातायात को चलाया गया।

वर्जन
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, जान से मारने का प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- इंस्पेक्टर सुनील कुमार, शहर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed