फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire in blanket packing bag manufacturing factory

Panipat News: कंबल के पैकिंग बैग बनाने वाली फैक्ट्री में आग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Fire in blanket packing bag manufacturing factory
पानीपत। सनौली रोड बलजीत नगर नाका स्थित कबल के पैकिंग बैग बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार शाम को आग लग गई। श्रमिकों ने पहले अपने स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग अधिक भड़क गई। श्रमिकों ने इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक और दमकल विभाग को दी। सूचना पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद रिफाइनरी एनएफएल और थर्मल की मदद ली। इसके बाद देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। चांदनी बाग थाना पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बलजीत नगर नाका के पास कंबल के पैकिंग बैग बनाने की फैक्ट्री है। यहां शुक्रवार शाम करीब पांच बजे स्टोर रूम में चिंगारी के साथ आग लग गई। आग धीरे-धीरे गोदाम में पहुंच गई। श्रमिकों ने पहले अपने स्तर पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग कच्चे माल तक पहुंच गई। इसके बाद मशीनों को भी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में काम कर रहे लगभग 50-60 श्रमिकों ने यहां से भाग कर अपनी जान बचाई और फैक्ट्री मालिक सकी सूचना दी। आज की सूचना पर दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया और एक के बाद चार गाड़ियों को मौके पर रवाना किया। आग पर काबू नहीं पाया जा सका तो दमकल विभाग रिफाइनरी और एनएफएल प्रशासन को अलर्ट किया और वहां से मदद मांगी। फैक्ट्री की दीवारों को तोड़कर पानी पहुंचाने का प्रयास किया। देर रात तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed