{"_id":"6500cb5dfbdb45d1d00a3498","slug":"fire-breaks-out-in-export-house-brought-under-control-after-nine-hours-panipat-news-c-244-1-pnp1001-5818-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: एक्सपोर्ट हाउस में लगी आग, नौ घंटे बाद पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: एक्सपोर्ट हाउस में लगी आग, नौ घंटे बाद पाया काबू
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
पानीपत। सेक्टर 29 पार्ट टू स्थित एक्सपोर्ट हाउस में मंगलवार सुबह चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। फैक्ट्री के चौकीदार ने इसकी सूचना मालिक को दी। फैक्ट्री मालिक दमकल विभाग को सूचित करते हुए मौके पर पहुंचा। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन नहीं हो पाया। आगे की बढ़ती लपटों को देखते हुए रिफाइनरी, एनएफएल घरौंडा से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल की 15 गाड़ियों ने दोपहर तीन बजे तक आग पर काबू पाया। आग लगने से फैक्ट्री की दीवारों में दरारें आ गई हैं। इस घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
सेक्टर 29 पार्ट टू के प्लॉट नंबर 46 में विनीत शर्मा का एरेटेक्स होम फर्निसिंग के नाम से एक्सपोर्ट हाउस है। यहां निर्यात के लिए कंबल, बेडशीट, गद्दे व धागे का स्टॉक रखा था। मंगलवार सुबह चार बजे फैक्ट्री में चौकीदार ही था। यहां सुबह चौकीदारों को फैक्ट्री से धुआं उठता दिखाई दिया। यहां माल में आग लगी थी। उन्होंने पहले अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती गई और गोदाम तक पहुंच गई। चौकीदार ने मालिक विनीत शर्मा को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। धधकती आग को देखते हुए रिफाइनरी व एनएफएल से भी गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल विभाग ने नौ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे आग पर काबू पाया। फैक्टरी की दीवारों का भी गिरने का खतरा बना हुआ है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र को खाली करवा दिया है।