फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fire at two yarn mills in Shivnagar; machinery and finished goods reduced to ashes.

Panipat News: शिवनगर में दो धागा मिलों में आग, मशीनें और तैयार माल जलकर राख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Fire at two yarn mills in Shivnagar; machinery and finished goods reduced to ashes.
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। शहर के शिवनगर में बुधवार सुबह करीब छह बजे दो धागा फैक्टरियों में भीषण आग लग गई। सबसे पहले गुप्ता स्पीनिंग मिल में आग लगी। जब तक दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचतीं, आग की लपटों ने पड़ोस स्थित श्री हरि इंपैक्स फैक्टरी को भी अपनी चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े आठ बजे आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आग से दोनों फैक्टरियों में मशीनें, बिजली के पैनल, कच्चा और तैयार माल जलकर राख हो गया। सुबह-सुबह फैक्टरियों में आग लगने की सूचना से पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई।
विज्ञापन

शिवनगर निवासी आकाश और राजेंद्र ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे गुप्ता स्पीनिंग मिल में आग लगी। फैक्टरी से धुआं और आग की लपटें उठती देख उन्होंने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग बढ़ती गई और पड़ोस स्थित श्री हरि इंपैक्स फैक्टरी तक पहुंच गई और वहां भी तेजी से फैल गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह साढ़े आठ बजे आग पर काबू पाया गया। श्री हरि इंपैक्स मिल के मालिक आशीष ने बताया कि मशीनें, पैनल, तैयार और कच्चा माल जल गया। वहीं, गुप्ता स्पीनिंग मिल में भी नुकसान हुआ है।

हड़ताल के बीच आग बुझाना बनी चुनौती
एक साथ दो फैक्टरियों में आग लगने से दमकल विभाग के सामने भी चुनौती खड़ी हो गई। विभाग में तैनात 93 अनियमित दमकलकर्मी हड़ताल पर हैं। इसके चलते विभाग में फिलहाल 25 नियमित कर्मचारी और परिवहन निगम के 10 चालक ही उपलब्ध हैं। कर्मचारियों की कमी के कारण एक साथ कई टीमों को मौके पर भेजने में परेशानी हुई। इसके बावजूद पांच दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजकर आग पर काबू पाया गया।


प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। साथ ही यह भी जांच की जाएगी कि फैक्टरियों के पास फायर एनओसी थी या नहीं। - गुरमेल सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed