फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Fined 33 thousand to 37 passengers

37 यात्रियों पर 33 हजार जुर्माना

Tue, 25 Mar 2014 12:03 AM IST
अमर उजाला, पानीपत
अमर उजाला, पानीपत Updated Tue, 25 Mar 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। रेलगाड़ियों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियोें पर अंकुश लगाते हुए मजिस्ट्रेट की टीम ने पानीपत रेलवे स्टेशन पर जांच अभियान चला 37 यात्रियों को बिना टिकट या अवैध टिकट पर यात्रा करते दबोच लिया। सभी यात्रियों पर करीब 33 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन


पानीपत रेलवे स्टेशन पर सोमवार को मैजिस्ट्रेट अभिषेक की अगुवाई में 21 टीटीई (ट्रेन टिकट एग्जामिनर)की टीम ने जांच अभियान चलाया। मैजिस्ट्रेट के रीडर शमशेर सिंह ने बताया कि दोपहर तक चलाए जांच अभियान में 37 यात्रियों को पकड़ा।
विज्ञापन


इनमें कई यात्री बिना टिकट वाले, कई यात्री साधारण टिकट पर आरक्षित बोगियोें में यात्रा करने वाले और कई स्टेशन परिसर में बिना प्लेटफार्म टिकट लेकर घूमने वालों को दबोचा गया। सभी यात्रियों को मौके पर ही 500 से 2000 हजार रुपये तक जुर्माना लगाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिस्ट्रेट के दिशा निर्देशन में चले जांच अभियान के दौरान स्टेशन परिसर में दिनभर अफरातफरी रही। कई यात्रियोें ने भागने का भी प्रयास किया। कई पकड़े और कई भागने में भी हुए सफल हुए। रीडर शमशेर सिंह ने बताया कि बिना टिकट के यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से ही जांच अभियान चलाया जाता है।


कई यात्री शरारती होते हैं। वे अपनी हरकतों से बात नहीं आते। सभी को टिकट बनवाकर यात्रा करनी चाहिए। जांच अभियान टीम में स्वराज, सतनाम, हरेंद्र, बलदेव, मनीष, गगन, कपिल और जीआरपी भी शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed