फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Filed a missing report of lover

प्रेमी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Filed a missing report of lover
पानीपत। कुटानी रोड निवासी एक युवती ने मेडिकल स्टोर पर काम करने वाले अपने प्रेमी के गायब होने की शिकायत दी है। किशनपुरा चौकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि वह नई अनाज मंडी स्थित ऑटो मोबाइल कंपनी के सर्विस सेंटर में जॉब करती है। दो साल से घर के पास के ही रहने वाले युवक से उसके प्रेम संबंध हैं। युवक मेडिकल स्टोर पर बैठता है। इस संबंध की जानकारी दोनों ही परिवारों को थी। अंतरजातीय होने की वजह से परिजन शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे, जबकि वह शादी की जिद पर अड़ी थी।
विज्ञापन

मां ने उसे इसी वह सात दिन पहले घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह नई अनाज मंडी के पास होटल में किराये पर रूम लेकर रह रही है। वहां पर युवक रोजाना मिलने आता था। मंगलवार दोपहर 12 बजे उसकी युवक से बात हुई थी। उसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। उसने युवक से संपर्क करने के हर संभव प्रयास किए लेकिन नहीं हो सका। उसे डर है कि युवक को उसके परिवार के लोगों ने ही गायब कर दिया है। उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed