फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father was going to get medicine for his son, both died due to car collision

Panipat News: बेटे को दवा दिलाने जा रहा था पिता, कार की टक्कर से दोनों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 07:25 AM IST
विज्ञापन
Father was going to get medicine for his son, both died due to car collision
समालखा। समालखा-इसराना रोड पर किवाना गांव में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास एक कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार पिता और उसके तीन साल के बेटे की मौत हो गई। कार चालक मौके से फरार हो गया। व्यक्ति अपने बेटे को दवा दिलाने के लिए समालखा के एक निजी अस्पताल जा रहा था। समालखा थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपी कार चालक की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन


गवालड़ा गांव निवासी रोबिन ने बताया कि वह दो भाई थे। उसका बड़ा भाई सूरज (30) रंगाई पुताई का काम करता था। उसकी साढ़े छह साल पहले शादी हुई थी। वह पांच साल के विक्रांत व तीन साल के जतिन का पिता था। जतिन को इसी साल निजी स्कूल में भेजना शुरू किया था। शनिवार शाम को सात बजे जतिन के पेट में दर्द होने लगा। सूरज अपने बेटे जतिन को समालखा निजी अस्पताल में दवा दिलाने के लिए आ रहा था। करीबन पौने आठ बजे किवाना गांव में राधा स्वामी सत्संग भवन के पास सामने से आ रही कार ने सूरज की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। कार चालक यहां से फरार हो गया । राहगीरों ने दोनों को एक निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल भिजवाया, यहां डॉक्टरों ने सूरज व उसके बेटे जतिन को मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम छाया है। ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

वर्जन-
समालखा थाना पुलिस प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि हादसा शनिवार रात लगभग आठ बजे हुआ था। उनको सूचना लगभग 11 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। सेंट्रो कार के चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मारी थी। पुलिस कार चालक की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed