{"_id":"606368de8ebc3e58fc5febd3","slug":"father-refuses-to-beg-cigarette-his-14-year-old-daughter-cwc-rescues-panipat-news-knl657083107","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीख मांगने से मना करने पर पिता 14 साल की बेटी पर दागता था सिगरेट, सीडब्ल्यूसी ने किया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीख मांगने से मना करने पर पिता 14 साल की बेटी पर दागता था सिगरेट, सीडब्ल्यूसी ने किया रेस्क्यू
विज्ञापन
पापा भीख मंगवाते हैं, मैं मना करती हूं तो जलती हुई सिगरेट उसके शरीर पर दाग देते है, जिस वजह उन्हें नरक से भी बदत्तर जिंदगी जीनी पड़ रही है, मैडम मुझे घर नहीं जाना, मुझे पढ़ाई करनी है, इसलिए मैं घर छोड़कर भाग आई, मुझे जेल में डाल दो, चाहे नरक में, लेकिन मुझे घर नहीं जाना। यह शब्द रोते हुए एक 14 वर्षीय किशोरी ने सीडब्ल्यूसी की चेयरपर्सन पदमा रानी को काउंसलिंग के दौरान कहे। सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन पदमा रानी ने बताया कि उन्हें गत 28 मार्च होली की रात करीब आठ बजे वार्ड 10 के पार्षद रविंद्र भाटिया से सूचना मिली थी कि एक करीब 14 वर्षीय किशोरी सेक्टर 12 में 548 के बाहर बैठी हुई है, रो रही है। इसी सूचना पर उन्होंने सेक्टर 11-12 चौकी पुलिस को मौके पर भेजकर किशोरी को रेस्क्यू कराया। बच्ची से बातचीत करने का प्रयास किया, लेकिन वह डरी हुई थी, जिस वजह से वह बोल नहीं पाई। उन्होंने किशोरी का मेडिकल कराया और उसके बाद उझा रोड स्थित सृष्टि कल्याण समिति ओपन शेल्टर होम में भिजवा दिया। वहीं मंगलवार को बच्ची की काउंसलिंग की गई। जिसमें बच्ची ने हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं।
किशोरी को मंगलवार को काउसंलिग के लिए सीडब्ल्यूसी कार्यालय बुलाया गया। जहां पर किशोनी ने काउंसलिंग के दौरान बताया कि वह मूल रूप से बिहार के रहने वाले है। हाल हि में इंदिरा कॉलोनी स्थित पानीपत में ज्ञान ज्योति स्कूल के पास रहते है। उसके चार भाई है। जिनसे भी पिता रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भीख मंगवाता है।
किशोरी ने काउंसलिंग में बताया कि वह पिता की प्रताड़ना से परेशान हो चुकी है। भीख में मिले 10 रुपये लेकर वह निकल पड़ी। उसने ऑटो लिया, 10 रुपये में ऑटो चालक उसे सेक्टर 11 के पास छोड़ दिया। उसे नहीं पता था कि वह कहां जहा रही है, लेकिन एक लक्ष्य था कि वह उसे घर नहीं जाना है।
विज्ञापन
सीडब्ल्यूसी अधिकारी पदमा रानी ने कहा कि बेरहमी पिता ने किशोरी के शरीर पर सिगरेट से 40 से अधिक दाग डाले हुए है, जिस कारण किशोरी डरी हुई है। वह घर नहीं जाना चाहती, उसका कहना है कि अगर वह घर जाएगी तो पिता उसके साथ मारपीट करेगा। किशोरी ने कहा कि वह पढना चाहती है और कुछ बनना चाहती। उसे फिलहाल ओपन सेल्टर होम में रखा गया है। पिता की तलाश जारी है, मिलते ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।