फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father Only two days' food and some salty-biscuit left

पापा! दो दिन का खाना और कुछ नमकीन-बिस्कुट ही बचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 01:52 AM IST
विज्ञापन
Father Only two days' food and some salty-biscuit left
बापौली। यूक्रेन युद्ध की चपेट में है और वहां फंसे लोग बंकरों में छुपकर अपनी जान बचा रहे हैं। इन्हीं में एक सनौली खुर्द निवासी एमबीबीएस की छात्रा श्रुति भी है। उसने बताया कि पास में दो दिन का खाना ही बचा है। वह चार दिन से बंकर में रह रही है। उसने सरकार से मदद मांगी है कि उसे यूक्रेन से निकाला जाए।
विज्ञापन

श्रुति ने पिता को बताया कि अब तो सभी विद्यार्थियों के पास राशन भी खत्म हो रहा है। छह विद्यार्थियों को एक प्लेट चावल दिए जा रहे हैं। किसी तरह से सभी गुजारा कर रहे हैं। यूक्रेन के सुमी शहर में फंसी सनौली खुर्द की छात्रा श्रुति ने वीडियो कॉल पर दर्द बयां करते हुए अपने पिता सतीश कुमार को बताया कि अब तो दो दिन का राशन बचा है। कुछ नमकीन, बिस्कुट के पैकेट ही हैं, धैर्य जवाब दे रहा है।
विज्ञापन

परिवार ने पीएम, सीएम और गृहमंत्री से लगाई गुहार
सनौली खुर्द गांव निवासी फौजी सतीश कुमार त्यागी और सीमा त्यागी ने पीएम, सीएम और गृह मंत्री से बेटी श्रुति त्यागी को सकुशल भारत लाने की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि सुमी में मेडिकल की पढ़ाई कर रही बेटी और उसकी सहेली पोलैंड जाने के लिए टिकट करा ली थी लेकिन 24 फरवरी को जंग शुरू हो गई और वे वहीं पर फंस गए। रविवार रात उनकी बेटी से उनकी बात हुई थी तो उसने परेशानी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी और एसडीएम ने की थी बात
फौजी सतीश कुमार त्यागी ने बताया कि जिला उपायुक्त व एडीएम ने उनसे फोन पर बात की थी। डीसी ने कहा कि हौसला बनाए रखें। सरकार यूक्रेन से विद्यार्थियों को वापस लाने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed