फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father-in-law accused of raping daughter-in-law

सुसर पर पुत्रवधु के साथ दुष्कर्म का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Father-in-law accused of raping daughter-in-law
पानीपत। सेक्टर13-17 थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब उसने इस बारे में सास को बताया तो सास और ननद ने उसके साथ मारपीट भी की। अब विवाहिता ने इसकी शिकायत सेक्टर 13-17 थाने की पुलिस को दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में दिल्ली निवासी 31 वर्षीय महिला ने बताया कि उसकी शादी अप्रैल 2021 को पानीपत में सेक्टर13-17 थाना क्षेत्र निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुर की हरकतें उसके लिए ठीक नहीं थी। ससुर अकसर कोई भी बहाना बनाकर उसके करीब आने की कोशिश करता रहता था। 26 अक्टूबर 2021 को महिला का पति किसी काम से दिल्ली गया हुआ था। घर पर सास व ननद थी। उक्त रात को बहू को नींद नहीं आ रही थी। करीब 1 बजे वह रसोई में पानी पीने जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ससुर भी रसोई में आ गया। जिसने उसे पीछे से पकड़ लिया। उसे ड्राइंग रूम में ले गया वहां उसके साथ दुष्कर्म काम किया। उसने शोर मचाया तो ससुर ने छोड़ दिया। उसने उपरोक्त घटना के बारे में सास और ननंद बताया तो सास व ननंद ने कहा कि बड़े-बड़े घरों में ये सब चलता रहता है। उसने ये बात पति को बताई तो पति ने यकीन नहीं किया। तीनों ने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed