फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Father accused of beating daughters arrested

Panipat News: बेटियों को पीटने का आरोपी पिता काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Father accused of beating daughters arrested
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। रोशन महल सुभाष बाजार में दो मासूम बहनों से सौतेले पिता और मां की ओर से पिटाई करने के मामले में नई बात सामने आई है। अस्पताल में भर्ती बच्चियों ने बताया कि बर्तन साफ नहीं करने पर उनकी पिटाई की गई थी। शनिवार को बच्चियों का मेडिकल कराया गया। जिसमें बड़ी बहन के हाथ और एक पैर में फ्रेक्चर है।
छोटी बहन के पैर में फ्रेक्चर है और चेहरे पर भी सूजन है। उधर, शहर थाना पुलिस ने सूचना देने वाले पड़ोसी की शिकायत पर आरोपी मां और उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन

शहर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित रोशन महल में एक महिला पति को छोड़कर जोगिंद्र नाम के युवक के साथ रहती है। महिला के साथ उसकी दो बेटी जिनकी उम्र छह साल और चार साल रहती हैं। शुक्रवार देर शाम को जोगिंद्र और महिला ने दोनों मासूम बहनों की चिमटों से बुरी तरह से पिटाई कर घर से निकाल दिया था। पड़ोसियों ने यह देखा तो बच्चियों को पुलिस के पास लेकर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बच्चियों को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने बताया कि यह चोट मुक्के और थप्पड़ से आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने अस्पताल में पहुंचकर दोनों बच्चियों का हाल जाना। बच्चियों ने बताया कि मां-पिता उनसे घर के बर्तन साफ कराते हैं। शुक्रवार को वह खेलने लगी और बर्तन साफ करने में देरी हो गई। जिससे नाराज होकर पहले मम्मी और फिर पापा ने उन्हें पीटा था। दोनों ने चिमटे से भी पिटाई की थी।

बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि उनकी इस संबंध में थाना प्रभारी से बात हुई है। बच्चों के साथ बर्बरता हुई है। जिस कारण इस मुकदमे में किशोर न्याय अधिनियम की धारा 75, 79 और 2/14 (3) भी जोड़ी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed