फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers will protest if payment is not received by February 14

14 फरवरी तक भुगतान न मिलने पर किसान देंगे धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers will protest if payment is not received by February 14
इसराना। इसराना में गन्ना किसानों के साथ बैठक करते हुए भाकियू नेता। - फोटो : Panipat
इसराना। भारतीय किसान यूनियन ने गन्ना उत्पादक किसानों के साथ वीरवार छोटू राम किसान भवन में बैठक की। इसमें शुगर मिल प्रबंधन पर गन्ने का भुगतान करने में देरी का आरोप लगाते हुए धरने की चेतावनी दी। किसानों ने स्पष्ट किया कि अगर 14 फरवरी तक भुगतान नहीं हुआ तो 15 फरवरी से धरना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता भाकियू के जिला महासचिव हरिंदर राणा एवं संचालन प्रवक्ता प्रदीप जागलान ने किया। जिला महासचिव ने कहा कि पानीपत शुगर मिल प्रबंधन ने गन्ना किसानों को 15 दिसंबर के बाद भुगतान नहीं किया है। डाहर शुगर मिल के निर्माण में हुई देरी पर प्रबंधन निर्माण एजेंसी पर जुर्माना लगाता है तो किसानों के भुगतान में देरी करने के मामले में मिल प्रबंधन पर भी जुर्माना लगाया जाना चाहिए।
विज्ञापन

डाहर शुगर मिल के शुरू होने में देरी और भुगतान न होने से किसानों में रोष है। बैठक में भाकियू के जिला उप प्रधान राम सिंह कुंडू, जिला महासचिव हरिंदर राणा, जिला प्रवक्ता प्रदीप जागलान, मांगे राम बांध, नरेश जागलान, बलवान इसराना, बलबीर सिंह, सतपाल बांध व मांगे राम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed