फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers on tracks in Punjab, railway passengers upset in Panipat

Panipat News: पंजाब में ट्रैक पर किसान, पानीपत में रेल यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers on tracks in Punjab, railway passengers upset in Panipat
पानीपत। पंजाब और प्रदेश के किसानों के आगे आने पर एक बार फिर यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। पंजाब में किसानों के मुख्य रेल लाइन पर बैठने के बाद दर्जनों ट्रेन कई-कई घंटे की देरी से पहुंची। पानीपत रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। वहीं भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा की रेलवे लाइन के नजदीक बैठक की। इसके चलते आरपीएफ और जीपीआर के अलावा जिला पुलिस व खुफिया विभाग पूरा दिन अलर्ट रहा। किसानों के रेल लाइन बंद करने के फैसले की टोह लेते रहे।
विज्ञापन

भाकियू व संयुक्त किसान मोर्चा ने अलग-अलग बैठक कर 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान मजदूर रैली को लेकर किसानों की ड्यूटी लगाई। किसान संगठनों ने दिल्ली रैली में जाने से रोकने पर जाम तक लगाने की चेतावनी दी है। इसके बाद प्रशासन व पुलिस की 14 मार्च को लेकर मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

पंजाब में किसानों के मुख्य रेल लाइन पर बैठने के बाद दिल्ली तक की रेल बंंद हो गई। पानीपत रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों को रोका गया। अपने गंतव्य को जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को ट्रेन देरी से मिलने पर रेलवे स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। ट्रेनों का संचालन दोपहर बाद शुरू हुआ। इसके बाद भी ट्रेन देरी से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। राजेश और दीपक ने बताया कि उन्होंने पश्चिम एक्सप्रेस में रिजर्वेशन कराई थी। वे समय पर रेलवे स्टेशन पहुंच गए थे। यहां आकर उनको गाड़ी करीब चार घंटे देरी से होने की जानकारी मिली। उनके पास वापस अपने घर भी जाने का मौका नहीं था। वे पूरा समय रेलवे स्टेशन पर ही ट्रेन का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

किसान संगठनों ने कसी कमर
भारतीय किसान यूनियन और संयुक्त किसान मोर्चा ने रविवार को अलग-अलग बैठक की। दोनों ने 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली किसान-मजदूर रैली की तैयारियों पर चर्चा की और सबकी ड्यूटी लगाई। भारतीय किसान यूनियन के प्रधान सूरजभान रावल ने किसान भवन में बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि 14 मार्च को करीब 30 गाड़ी दिल्ली जाएंगी। पुलिस या प्रशासन किसानों को रोकता है तो वे वहीं पर बैठ जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों अंबाला में गिरफ्तार किसानों की 14 मार्च को अंबाला में पेशी हैं। कुछ किसान अंबाला अपनी पेशी में जाएंगे। संंयुक्त किसान मोर्चा के प्रधान जयकरण कादियान ने कहा कि किसान व मजदूर संंगठन 14 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में जाएंगे। इसकी तैयारियां तेज कर दी हैं।

बॉक्स


ये प्रमुख ट्रेन देरी से चली :
-22430 दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस 4 घंटा 50 मिनट
-11058 दादर-अमृतसर एक्सप्रेस 4 घंटा 35 मिनट
-15708 आम्रपाली एक्सप्रेस 4 घंटा 12 मिनट
-15707 आम्रपाली एक्सप्रेस 4 घंटा 33 मिनट
-12920 मालवा एक्सप्रेस 4 घंटा 18 मिनट
-22451 चंडीगढ़ सुपरफास्ट एक्सप्रेस 35 मिनट
-14507 फाजिल्का एक्सप्रेस 3 घंटा 25 मिनट
-12459 अमृतसर इंटरसिटी 2.46 मिनट
-20802 हीराकुंड एक्सप्रेस 3 घंटा 35 मिनट
-12925 पश्चिम एक्सप्रेस 4 घंटा 05
-22429 पठानकाेट एक्सप्रेस 4 घंटा 5 मिनट
वर्जन :
रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। कई ट्रेन देरी से चली। यात्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।
धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed