फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Farmers can avail the benefits of Namo Drone Didi scheme for spraying fertilizers and pesticides through drones.

Panipat News: किसान ड्रोन द्वारा उर्वरक और कीटनाशक छिड़काव नमो ड्रोन दीदी योजना का ले सकते हैं लाभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Farmers can avail the benefits of Namo Drone Didi scheme for spraying fertilizers and pesticides through drones.
पानीपत। सहायक कृषि अभियंता सुधीर ने बताया कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को ड्रोन उपलब्ध कराए गए हैं। इनके माध्यम से किसानों के खेतों में उर्वरक व कीटनाशकों का आधुनिक तकनीक से छिड़काव किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य किसानों को सस्ती, तेज और प्रभावी सेवा उपलब्ध कराना और फसल उत्पादन और गुणवत्ता में वृद्धि करना है। उन्होंने बताया कि जिले के किसान इस योजना का लाभ उठाने के लिए एग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पोर्टल पर एक मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। किसान पंजीकरण करवाकर अपने खेतों में ड्रोन के माध्यम से उर्वरक एवं कीटनाशकों का छिड़काव करा सकते हैं, इससे समय की बचत, श्रम लागत में कमी और दवा का समान वितरण सुनिश्चित होगा। उप कृषि निदेशक डॉ. आत्माराम गोदारा ने किसानों से अपील की कि वे इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इससे उर्वरकों के उपयोग की दक्षता बढ़ेगी और उत्पादन लागत कम होगा। इसके साथ फसल की उत्पादकता में वृद्धि होगी। जिले के सभी किसान समय रहते पोर्टल पर पंजीकरण कराकर इस आधुनिक तकनीक का लाभ लें और अपनी खेती को अधिक लाभकारी बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed